Tuesday, 27 February 2018

INX मीडिया केस में कार्ति चिदंबरम को CBI ने किया गिरफ्तार


READ MORE

पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को INX मीडिया केस में सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें सुबह 8 बजे गिरफ्तार किया गया है.सूत्रों के मुताबिक कार्ति चिदंबरम इस मामले मे सीबीआई से कॉ-ऑपरेट नहीं कर रहे थे व पूछताछ के मामले में मिलने में आनाकानी कर रहे  थे. पी चिदंबरम फिलहाल लंदन में हैं और बेटे की गिरफ्तारी की  खबर मिलते ही वो वहां से भारत लौट रहे हैं.


सीबीआई ने कहा कि कार्ति चिदंबरम ने INX मीडिया से 10 लाख रुपये की रिश्वत ली. दरअसल सीबीआई का आरोप है कि कार्ति चिदंबरम ने INX मीडिया के खिलाफ चल रहे टैक्स की जांच के मामले में अपने पावर का प्रयोग करके जांच को प्रभावित करने की कोशिश की. INX मीडिया के खिलाफ फॉरेन इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड (एफआईपीबी) के उल्लंघन के मामले में जांच चल रही थी.


कौन हैं कार्ति चिदंबरम?तमिलनाडु के शिवगंगा में 16 नवंबर 1971 को जन्‍मे कार्ति कांग्रेस नेता और बिज़नेसमैन हैं. यूनिवर्सिटी ऑफ टैक्‍सास और कैंब्रिज से उन्‍होंने बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्‍ट्रेशन और लॉ की पढ़ाई की है.


वह तमिलनाडु टेनिस एसोसिएशन के वाइस प्रेसीडेंट रहे हैं. भरतनाट्यम नृत्‍यांगना श्रीनिधि रंगराजन से उनकी शादी हुई है. जो इस वक्‍त चेन्‍नई के अपोलो हॉस्‍पिटल में काम करती हैं.

No comments:

Post a Comment