READ MORE
पंजाब नेशनल बैंक से 12,622 करोड़ के घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने मेहुल चौकसी की 41 संपत्तियों को सीज कर दिया है. इस संपत्ति की कुल कीमत 1217.20 करोड़ रुपये बताई जा रही है. हाल में ही पंजाब नेशनल बैंक ने नीरव मोदी के 1,322 करोड़ के एक और फ्रॉड ट्रांजेक्शन का पता लगाया थ. इस फ्रॉड में भी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी शामिल हैं. इस फ्रॉड के सामने आने के बाद पीएनबी फ्रॉड केस की कुल वैल्यू 12,622 करोड़ रुपये पहुंच गई है.प्रवर्तन निदेशालय ने मेहुल चौकसी की 41 संपत्तियों को सीज कर दिया है. इसमें मुंबई के 15 फ्लैट और 17 कार्यालय, कोलकाता में एक शॉपिंग मॉल, अलीबाग में फॉर्म हाउस और महाराष्ट्र में 231 एकड़ की जमीन शामिल है. इन सभी संपत्तियों की कुल वैल्यू 1217.20 करोड़ रुपये बताई जा रही है. हाल में आए नए फॉड के बाद पंजाब नेशनल बैक के 12,622 करोड़ के घोटाले का मामला सामने आ चुका है. यह नई ट्रांजेक्शन पीएनबी की 2017 के फाइनेंशियल ईयर की नेट इनकम के बराबर है. बैंक ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को इसकी जानकारी दी है.
No comments:
Post a Comment