Sunday, 25 February 2018

आर्किटेक्ट हफीज कांट्रेक्टर ने की मुफ्त में 19 स्टेशनों को डिजाइन करने की पेशकश


READ MORE

मशहूर आर्किटेक्ट हफीज कांट्रेक्टर ने देश भर के 19 रेलवे स्टेशनों की डिजाइन मुफ्त में तैयार करने की पेशकश की है. इनमें से कुछ स्टेशन मुंबई में हैं. यह कदम रेलवे द्वारा चलाई जा रही पुनर्विकास परियोजना का हिस्सा हैं.भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम लिमिटेड (आईआरएसडीसी) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव कुमार लोहिया ने कहा कि कांट्रेक्टर उन चार लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने मुफ्त में रेलवे स्टेशनों की डिजाइन तैयार करने की पेशकश की है. आईआरएसडीसी 600 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए नोडल एजेंसी है.


कांट्रेक्टर ने जिन स्टेशनों के पुनर्विकास की पेशकश की है उनमें मुंबई के दादर, परेल, वडाला, बांद्रा और खार शामिल हैं.


लोहिया ने कहा, “विशेषज्ञों को खुला निमंत्रण है कि वे बिना शुल्क लिए स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए विचार और मास्टर प्लान तैयार करें. हफीज कांट्रेक्टर ने 19 स्टेशनों के लिए अपनी रुचि जाहिर की है.”हाल ही में रेल मंत्री पीयूष गोयल से मिलने वाले कांट्रेक्टर ने कहा कि बिना शुल्क की पेशकश अपने देश की मदद करने का उनका तरीका है.


पद्म भूषण से सम्मानित कांट्रेक्टर ने कहा, “हम (वह और उनकी संस्था) इसे मुफ्त में इसलिए कर रहे हैं ताकि उन्हें (सरकार को) यह दिखा सकें कि क्या-क्या किया जा सकता है.” उन्होंने कहा कि जब घटिया काम होता है तो देश को नुकसान उठाना पड़ता है.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/exFtWk__QEw/story01.htm

No comments:

Post a Comment