READ MORE
शेख सालिकभारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तनाव बढ़ता जा रहा है. साल की शुरूआत के बाद पाकिस्तान के द्वारा सीमा पार से की गई फायरिंग में 11 भारतीय जवान शहीद हो चुके हैं. राजौरी में हुए ताजा हमले में भारतीय सेना के एक कैप्टन समेत चार जवान शहीद हो गए.
इस घटना के बाद सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल शरथ चंद ने कहा कि सेना पाकिस्तान को उचित ढंग से जवाब दे रही है. भारत मुंहतोड़ जवाब देता रहेगा और उसकी कार्रवाई खुद बोलेगी. इस बीच राजौरी जिला प्रशासन ने एलओसी के पांच किलोमीटर के दायरे में आ रहे सभी स्कूलों को तीन दिनों के लिए बंद करने की घोषणा की.
12 जनवरी को सेना प्रमुख बिपिन रावत ने भी कहा था कि कि भारतीय सेना पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघनों का करारा जवाब दे रही है.जनवरी में भारतीय सेना के 7 जवान नियंत्रण रेखा पर शहीद हुए. सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 2017 में 29 जवान और 2016 में 13 जवान एलओसी पर शहीद हुए. 2017 के पहले छह महीने में 7 और बाद के 6 महीनों में 22 भारतीय जवान शहीद हुए थे.
शहादत के अलावा आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 2017 में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा किए गए संघर्ष विराम के उल्लंघन की 860 मामले जबकि 2016 में 221 मामले दर्ज किए गए.
No comments:
Post a Comment