Monday, 5 February 2018

30 जून 2019 तक नीति आयोग के सीईओ रहेंगे अमिताभ कांत


READ MORE

नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत का सेवा विस्‍तार कर दिया गया है. अमिताभ अब 30 जून 2019 तक अपनी सेवा देंगे. सरकार की ओर से मिले आदेश के बाद उनका सेवाकाल बढ़़ाया गया है. इसके पूर्व वे औद्योगिक नीति व प्रोत्साहन विभाग के सचिव थे. वे भारतीय प्रशासनिक सेवा केरल कैडर के 1980 बैच के अधिकारी हैं.जानकारी के अनुसार नीति आयेाग के सीईओ के लिए पिछले काफी समय से बात चल रही थी. सोमवार को केंद्र सरकार की ओर से साफ कर दिया गया कि अमिताभ कांत का सेवा विस्‍तार कर दिया गया है और अब वह 30 जून 2019 तक अपनी सेवा जारी रखेंगे. हाल ही में अधिकारी अमिताभ कांत ने बड़ा बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि तीन साल बाद लोगों को वित्तीय काम के लिए बैंक में जाने की जरूरत ही नहीं होगी और इनका अस्तित्व भी नहीं होगा.


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/deepika-talks-about-same-releasing-date-of-film-dilwale-and-bajirao-mastani-418407.html

No comments:

Post a Comment