READ MORE
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी का शनिवार रात दिल का दौरा पड़ने से दुबई में निधन हो गया. वह 54 साल की थी.श्रीदेवी के परिवार में पति बोनी कपूर के अलावा उनकी दो बेटियां खुशी और जाह्नवी हैं. उनके पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी शादी में शरीक होने दुबई में उनके साथ थे. वहीं उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी शूटिंग में व्यस्तता की वजह से दुबई नहीं जा पाई थीं.
इस खूबसूरत अभिनेत्री के निधन से पूरे बॉलीवुड और देश भर में शौक का माहौल है. बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, प्रीति जिंटा, सुष्मिता सेन जैसी अभिनेत्रियों ने उनके निधन पर दुख जताया है.
श्रीदेवी के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके अमिताभ बच्चन ने देर रात ट्वीट किया, ‘न जाने क्यूं , एक अजीब सी घबराहट हो रही है!!’
T 2625 – न जाने क्यूँ , एक अजीब सी घबराहट हो रही है !!
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 24, 2018
बिग बी के इस ट्वीट के कुछ समय बाद ही श्रीदेवी के निधन की खबर मीडिया में आ गई. अमिताभ और श्रीदेवी ने इंकलाब, आखिरी रास्ता और खुदा गवाह जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं.
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ‘मेरे पास शब्द नहीं हैं. श्रीदेवी को प्यार करने वाले हर व्यक्ति के लिए मेरी संवेदना. एक काला दिन #RIP’
I have no words. Condolences to everybody who desired #Sridevi . A dim day . RIP
— PRIYANKA (@priyankachopra) February 24, 2018
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने दोबारा ट्वीट करते हुए लिखा,ये लम्हे, ये पल हम हर पल याद करेंगे.. ये मौसम चले गये तो हम फरियाद करेंगे.. #RIPSridevi
Ye Lamhe , ye companion sound har companion yaad karenge.. ye mausam chale gaye toh sound fariyad karenge.. #RIPSridevi
— PRIYANKA (@priyankachopra) February 24, 2018
अभिनेत्री करीना कपूर ने ट्वीट किया, ‘दिल तोड़ने वाला, आत्मा को शांति मिले’
Heartbreaking. Rest in peace. #Sridevi pic.twitter.com/ufUIgEUd5B
— Kareena Kapoor Khan (@KareenaOnline) February 24, 2018
गायक अदनान सामी ने ट्वीट कर दुःख व्यक्त किया, ‘मेरे पास शब्द नहीं हैं, दुखद समाचार. वह भारत की प्रिय, एक अविश्वसनीय कलाकार और एक खुबसूरत इंसान थीं. बहुत जल्द चली गईं. #RIP’
I am during a detriment for difference jolted as if struck by lightening during this late hour of a night to learn about a intolerable comfortless news black passing of #Sridevi ji. Heartbroken. She was India’s sweetheart, an implausible artist a pleasing tellurian being. Gone too soon. RIP.🙏 pic.twitter.com/VEIveFY4tw
— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) February 24, 2018
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने ट्वीट के जरिये दुख व्यक्त किया कि एक कम्प्लीट आइकॉन, बहुत जल्दी चली गईं.. बेहद जल्दी.. #श्रीदेवी
An comprehensive icon. Gone too soon, #Sridevi. Too soon…
— Jacqueline Fernandez (@Asli_Jacqueline) February 24, 2018
अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने लिखा, ‘मैंने अभी सुना है कि मैम श्रीदेवी का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया. मैं सदमे में हूं… खुद को रोने से रोक नहीं पा रही.’
I only listened Ma’am Sridevi upheld divided due to a large cardiac arrest. we am in shock…cant stop crying…
— sushmita sen (@thesushmitasen) February 24, 2018
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया, ‘ श्रीदेवी जी नहीं रहीं ये सुनकर मैं बहुत हैरान हूं और परेशान भी. #RIP #Shidevi
Really Shocked and uneasy to hear that Sridevi Ma’am is no some-more #RIP #Sridevi 🙏
— Sidharth Malhotra (@S1dharthM) February 24, 2018
वहीं, प्रीति जिंटा ने लिखा, ‘यह सुनकर दुखी और स्तब्ध हूं कि मेरी ऑल टाइम फेवरिट श्रीदेवी नहीं रहीं भगवान उनकी आत्मा को शांति और उनके परिवार को ताकत दें.’
Heartbroken repelled to hear that my all time favourite #Sridevi is no more. May God give assent to her essence strength to a family #RIP
— Preity zinta (@realpreityzinta) February 24, 2018
सदमा दे गईं चांदनी
श्रीदेवी ने सदमा, चांदनी, हिम्मतवाला, तोहफा, नगीना, हीर रांझा, रूप की रानी चोरों का राजा, लाडला, जुदाई जैसी कई यादगार फिल्मों में भी बेहतरीन अभिनय दिखाया. श्रीदेवी ने हाल ही में मॉम फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी. इस सुपरहिट फिल्म को बॉलीवुड में उनका कमबैक माना गया था.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/5M1KYcIOWW0/story01.htm
No comments:
Post a Comment