Sunday, 25 February 2018

महबूबा मुफ्ती विवादों में घिरीं, भाई को 'मलाईदार पद' देने का आरोप


READ MORE

जम्मू-कश्मीर के खादी ग्राम और उद्योग बोर्ड (KVIB) में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के चचेरे भाई सैयद अरुत मदनी की नियुक्ति को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है.  इस पूरे मामले में राज्य के विधि सचिव अब्दुल माजिद भट (जो केवीआईबी भर्ती परीक्षा में नियंत्रक भी थे) की एक चिट्ठी सामने आई है, जो उन्होंने आईजी सीआईडी को लिखी थी. इस चिट्ठी में अब्दुल माजिद भट ने केवीआईबी भर्ती परीक्षा में धांधली के संकेत दिए थे.CNN-News18 को वो चिट्ठी मिली है, जिसमें भट ने दावा किया था भर्ती परीक्षा के दौरान कुछ अनुचित साधन अपनाए गए थे. चिट्ठी में अब्दुल माजिद भट ने सीडीआई से केवीआईबी भर्ती परीक्षा की गहनता से जांच की मांग की है, ताकि परीक्षा में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहे और किसी खास शख्स को फायदा न मिले.


केवीआईबी की परीक्षा के बाद सैयद अरुत मदनी बतौर एक्जिक्यूटिव ऑफिसर अप्वॉइंट हुए हैं. इसके बाद परीक्षा में धांधली होने के शक में कई परीक्षार्थियों ने लिखित परीक्षा और और इंटरव्यू में अपने अंक जानने के लिए आरटीआई फाइल की है.केवीआईबी परीक्षा के इंटरव्यू में भाई-भतीजावाद (Nepotism) और अनियमितताओं की आशंका को लेकर एक परीक्षार्थी ने तो पीएम मोदी को चिट्ठी भी लिखी है. इस बारे में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के उपाध्यक्ष और अरुत मदनी के पिता सरताज मदनी ने इस पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है.



हालांकि, सीएम मुफ्ती के करीबी और केवीआईबी के वाइस चेयरमैन पीर मंसूर ने CNN-News18 को बताया कि भर्ती परीक्षा और नियुक्ति प्रक्रिया में सभी नियमों का पालन किया गया था.


पीर मंसूर ने कहा, “केवीआईबी के इतिहास में यह नियुक्ति प्रक्रिया सबसे ज्यादा निष्पक्ष है. हमनें भर्ती परीक्षा कराने के लिए प्राइवेट एजेंसी से आउटसोर्सिंग की थी. उन्होंने ही फाइनल लिस्ट सौंपी है.”


इन परीक्षार्थियों का यह भी कहना है कि एक पद पर नियुक्ति के लिए 15 से 18 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए थे. नियुक्ति का रेशियो 3:1 या 5:1 रखा गया था. मतलब एक पोस्ट के लिए तीन या पांच कैंडिडेट बुलाए गए थे.


उनका कहना है कि प्राइवेट एजेंसी ने लिखित परीक्षा के लिए 60 अंक निर्धारित किए थे, जबकि इंटरव्यू के लिए 30 नंबर थे. बाकी के 10 नंबर वर्क एक्सपीरियंस के लिए था.जबकि, JKSSRB और JKPSC सामान्य तौर पर लिखित परीक्षा के लिए 80 नंबर और इंटरव्यू के लिए 20 नंबर रखती है.


इस मामले में केवीआईबी के सचिव राशिद कादरी का कहना है कि नियुक्ति प्रक्रिया में उनके विभाग की कोई भूमिका नहीं थी. उन्होंने कहा, “उद्योग मंत्री जो केवीआईबी के चेयरमैन भी हैं, उन्होंने विधि सचिव को परीक्षा नियंत्रण नियुक्त किया था. परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा कराने के लिए एक प्राइवेट एजेंसी से आउटसोर्सिंग की थी.


ये भी पढ़ें:  कर्नाटक चुनाव: मोदी बनाम सिद्धारमैया की इस जंग में किसे होगा फायदा?


जब श्रीदेवी को याद कर छलक पड़े अमर सिंह के आंसू…


वृक्षाथन 2018: राहुल गांधी ने विजयपुरा में हाफ मैराथन को दिखायी हरी झंडी


Article source: https://hindi.news18.com/news/entertainment/metoo-harvey-weinstein-salma-hayek-harassment-sex-scene-frida-1198505.html

No comments:

Post a Comment