Friday, 2 February 2018

जींद में आंबेडकर की प्रतिमा को पहुंचाया गया नुकसान


READ MORE

हरियाणा के जींद जिले के रानी तालाब इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की एक प्रतिमा को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी और डॉ. बी आर आंबेडकर कल्याण संघर्ष समिति के सदस्यों ने शुक्रवार पुलिस को इस घटना की सूचना दी.उन्होंने आरोप लगाया कि आज सुबह उन्होंने देखा कि प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. बीएसपी और समिति के सदस्यों ने इलाके में विरोध प्रदर्शन किया जिसके बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मामले की जांच कर दोषियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है.


यह भी पढ़ें-
पारो की त्रासदीआंकड़े कहते हैं कहानी, टीम इंडिया के सामने कहीं नहीं ठहरते कंगारू


Article source: http://www.rediff.com/business/slide-show/slide-show-1-cricket-buff-technocrat-nadella-wears-many-a-hat/20140205.htm

No comments:

Post a Comment