READ MORE
मेघालय में विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश की कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां अपनी पत्नियों और अन्य रिश्तेदारों के साथ मैदान में हैं. राज्य में विधानसभा के लिए मंगलवार को वोट डाले जायेंगे.मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा के परिवार के तीन सदस्य गारो हिल्स क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं. मुकुल स्वयं दो सीटो- अम्पाति और सोंगसाक- से चुनाव मैदान में हैं.एनपीपी के उमीदवार और दिवंगत पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी ए संगमा के रिश्तेदार भी इसी क्षेत्र में चार सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं.
राजनीतिक जानकार समर सिंह सावियान ने प्रेस को बताया, ‘‘ दिवंगत पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पूर्णों ए संगमा का राज्य के चुनाव परिदृश्य में लंबे समय तक दबदबा बना हुआ था । मुख्यमंत्री मुकुल संगमा समेत विभिन्न आदिवासी नेताओं के लिए एक समय पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मेंटर हुआ करते थे.’’
पी ए संगमा ने 1999 में कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी. इसके बाद पार्टी में मुकुल संगमा उनके उत्तराधिकारी बन गए. मुकुल संगमा 2013 में अपनी पत्नी डी डी शीरा और भाई जेनिथ संगमा के साथ चुनाव मैदान में थे. इस चुनाव में संगमा के साथ उनकी पत्नी और भाई ने भी चुनाव जीता था. इन दोनो ने महेंद्रगंज तथा रंगसकोना में जीत हासिल की थी.शीरा और जेनिथ अपनी अपनी सीटों पर दोबारा चुनाव मैदान में हैं. इस साल जेनिथ की पत्नी सधियारानी एम संगमा गम्बेगरे सीट से पहली बार चुनाव मैदान में हैं.
मुकुल से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री इस चुनाव को परिवार का मामला नहीं मानते हैं. नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष कोनराड संगमा उनके भाई जेम्स और उनकी बहन अगाथा के संगमा भी चुनाव मैदान में हैं. अगाथा संप्रग सरकार में मंत्री रह चुकी हैं.
पी ए संगमा के बेटे कोनराड संगमा ने पिता के निधन के बाद तुरा संसदीय क्षेत्र से 2016 में भारी मतों से उपचुनाव जीता था. वह अभी लोकसभा के सदस्य हैं. कोनराड की बहन दक्षिण तुरा से जबकि उनके भाई दादेंगरे सीट से मैदान में हैं.
कोनराड के रिश्तेदार बोस्टन मराक गारो नेशनल काउंसिल के टिकट से सलमानपाडा से चुनाव मैदान में हैं जबकि कोनराड के बहनोई संजय ए संगमा मुख्यमंत्री की पत्नी के खिलाफ महेंद्रगंज से चुनाव मैदान में है.
ये भी पढ़ें:
मेघालय-नगालैंड में विधानसभा के लिए वोटिंग कल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मेघालय का मोस्ट वांटेड उग्रवादी पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Article source: http://hindi.news18.com/news/khel/former-pakistani-pacer-shoaib-akhtar-becomes-proud-father-526042.html
No comments:
Post a Comment