Thursday, 1 February 2018

मणिपुर में तीन रोहिंग्या घुसपैठी महिलाएं गिरफ्तार


READ MORE

मणिपुर पुलिस ने गुरुवार को असम से राज्य में घुसने की कोशिश कर रही तीन रोहिंग्या महिलाओं व कथित मानव तस्कर को गिरफ्तार करने का दावा किया. पुलिस का कहना है कि तस्कर ने मणिपुर के जिरिबाम जिले में महिलाओं के साथ यह कह कर घुसने की कोशिश की कि महिलाएं असम की बंगाली है. हालांकि, पुलिस ने कहा कि वे बांग्ला नहीं बोल पा रही थीं.बढ़ सकती है रोहिंग्या घुसपैठ
पुलिस ने कहा कि उसके पास खुफिया रिपोर्ट है कि कुछ रोहिंग्या जिरिबाम में घुसने की कोशिश कर सकते हैं. पुलिस ने जीरी नदी पर कुछ लोगों द्वारा रात में बनाए गए दस बांस के पुलों को उखाड़ दिया है.
पुलिस ने मणिपुर-म्यांमार सीमा पर गश्त बढ़ा दी है. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वोत्तर के सीमावर्ती राज्यों को गश्त बढ़ाने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं.रोहिंग्या शरणार्थी नहीं घुसपैठिए
बता दें गृहमंत्री पहले भी कह चुके हैं कि किसी भी रोहिंग्या को भारत में शरण नहीं मिलेगा. वह देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं. म्यांमार से घुसे लोग शरणार्थी नहीं हैं, क्योंकि इन्होंने कोई कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं की है. संयुक्त राष्ट्र की संधि के मुताबिक, रोहिंग्या बिना किसी आधार के भारतीय सीमा में घुसे हैं. उनको लेकर म्यांमार से भी बात हुई है. म्यांमार इन्हें वापस लेने को तैयार है. किसी भी रोहिंग्या को भारत ने शरण नहीं दी है और न ही किसी ने आवेदन किया है.
आंतकवाद से भी जुड़ें  हैं तार
राजनाथ सिंह पहले भी कह चुके हैं कि रोहिंग्याओं के तार आतंकवाद से जुड़े हैं. भारत यदि रोहिंग्या को वापस भेजे जाने की बात करता है तो लोगों को आपत्ति क्यों है? इससे पहले म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू ची ने कहा था, रोहिंग्या समूहों ने म्यांमार पर हमले कराए. म्यांमार ने उन्हें संरक्षण दिया, लेकिन इसका नतीजा क्या निकला. जो लोग म्यांमार वापस आना चाहते हैं, उनके लिए रिफ्यूजी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.


Article source: http://hindi.news18.com/news/entertainment/bollywood/karan-johar-replyed-kangana-ranaut-saidif-does-not-like-industry-then-leave-it-955783.html

No comments:

Post a Comment