
READ MORE
राजधानी दिल्ली में सोमवार की रात रोडरेज में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना बाहरी दिल्ली के भलस्वा फ्लाईओवर की है. पुलिस के मुताबिक 35 साल के विनोद मेहरा किसी शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे. गाड़ी में उसके साथ उनका एक भांजा भी था.भलस्वा फ्लाईओवर पर पहुंचे ही दूसरी कार में सवार दो लोगों से उनकी साइड न दिए जाने को लेकर बहस हो गई. विनोद की शिकात थी कि वो तेज़ रफ्तार से गाड़ी चला रहा था. विनोद अपने भांजे के साथ जीटी करनाल रोड से होते हुए अपने घर गीता कॉलोनी लौट रहे थे. भलस्वा फ्लाइओवर पर उनकी वैगन आर कार एक इको गाड़ी से टच हो गई. विनोद ने इको कार में सवार युवकों को ठीक से गाड़ी चलाने को कहा. इसपर युवक गुस्सा हो गए और उन्होंने जबरदस्ती विनोद की कार को रोक लिया और उनसे उलझ पड़े. इस कहासुनी और झगड़े में इको सवार युवकों ने विनोद पर गोली चला दी जो उनके सीने में जाकर लगी.
One man gunned down in his car by occupants of another car following an argument with them allegedly over their rash driving on Bhalswa Flyover. He was returning from a wedding ceremony on GTK road. Further investigation underway pic.twitter.com/7erXfcuG4U
— ANI (@ANI) February 6, 2018
अस्पताल पहुंचने पर विनोद मेहरा को मृत घोषित कर दिय गया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

घटना स्थल पर पुलिस की टीम
मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घायल विनोद को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. विनोद के साथ मौजूद उनका 16 साल का भांजा इस वारदात का चश्मदीद गवाह है. उसने बताया कि उसकी आंखों के सामने युवकों ने गोली मार दी.
No comments:
Post a Comment