READ MORE
केरल के ‘जाकिर नाइक’ के नाम से मशहूर इस्लामिक उपदेशक और पीस इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक एमएम अकबर को पुलिस ने रविवार रात हैदराबाद से गिरफ्तार किया है.पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ‘अकबर ऑस्ट्रेलिया से हैदराबाद आए थे और यहां से वह सोमवार को दोहा की फ्लाइट लेने वाले थे. हालांकि उनके देश छोड़ने से पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया.’ उन्होंने न्यूज़18 को बताया कि अकबर को हैदराबाद से केरल लाने की तैयारी चल रही है.
इन लापता लोगों में पीस स्कूल का एक कर्मचारी अब्दुल रशीद भी था, जिसे इस समूह का सरगना बताया जा रहा था. रशीद के साथ उसकी पत्नी यासमीन अहमद का लापता हो गई थी. वह भी इसी स्कूल में पढ़ाया करती थी.एमएम अकबर पीस इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंध निदेशक हैं और केरल के विभिन्न जिलों में इसकी 13 शाखाएं हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्रों को पढ़ाई जाने वाली एक किताब को लेकर काफी हंगामा मचा था. इस किताब के एक चैप्टर में कथित रूप से इस्लामिक रूढ़ीवाद और धर्मांतरण को बढ़ावा देने की बात कही गई थी.
इस मामले में जांच दल ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया था, जिन्होंने कथित रूप से यह कबूल किया था कि उनका लक्ष्य 5 से 13 साल के बच्चों में कट्टरपंथी विचारों को बढ़ाना था. वहीं एक अधिकारी के मुताबिक, ‘किताब छापने वाली कंपनी इस गलती को स्वीकार किया था और इस पुस्तक को वापस लेते हुए कहा था कि अगले एकैडमिक सेशन से नई किताब बांटी जाएगी.’
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/ajay-maken-takes-dig-at-aam-aadmi-party-1243621.html
No comments:
Post a Comment