Sunday, 25 February 2018

श्रीदेवी के निधन पर पाकिस्तानी अदाकारा ने कहा-'मैने अपनी मां को खो दिया'


READ MORE

दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के असामयिक निधन से पाकिस्तानी फिल्म जगत में भी शोक की लहर है. माहिरा खान, अली जफर, फवाद खान एवं इमरान अब्बास जैसी शख्सियतों ने बॉलीवुड अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दी है.पिछले वर्ष रिलीज हुई फिल्म ‘मॉम’ में श्रीदेवी के साथ काम कर चुकी पाकिस्तानी अदाकारा सजल अली खान ने कहा कि उन्होंने एक बार फिर से अपनी मां को खो दिया.


पाकिस्तान की संघीय सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने भी कार्यक्रम के दौरान कहा कि श्रीदेवी के निधन की खबर से सभी दुखी हैं. उन्होंने उन्हें बहुमुखी प्रतिभा संपन्न अभिनेत्री बताया.


पाकिस्तान सुपर लीग के लिए दुबई में मौजूद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों वकार युनूस और वसीम अकरम ने परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं.बता दें कि बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. वो दुबई मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने के लिए गई थीं. दुबई में उनके साथ पति बोनी कपूर व छोटी बेटी खुशी भी मौजूद थी. उन्हें आनन-फानन में नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया पर वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत  घोषित कर दिया.


सूत्रों के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा. उनके पार्थिव शरीर को लाने के लिए जाने-माने उद्योगपति अनिल अंबानी का निजी विमान मुंबई से दुबई के लिए भेजा गया है.


येे भी पढ़ेंः
‘फ़िट’ श्रीदेवी की अचानक मौत क्यों?
क्या ड्रग ओवरडोज़ से हुई श्रीदेवी की मौत


 

No comments:

Post a Comment