READ MORE
मुंबई एयरपोर्ट पर एक यात्री को सोना छुपाकर ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. शातिर यात्री इस सोने को पावर बैंक में छुपाकर ले जा रहा था और उसे अपने हाथ में ही पकड़ा हुआ था. हालांकि जांच के दौरान सीआईएसएफ ने पावर बैंक से यह सोना निकाल लिया.करीब 600 ग्राम सोने को उसने पावर बैंक को खालीकर उसमें पाइप की तरह फंसा रखा था. इस सोने की कीमत 18 लाख रुपये बताई जा रही है. यात्री ने बचने के लिए पावर बैंक को अपने साथ रखा था. यात्री ने सोचा था की सामान की जांच होती है. ऐसे में अगर अपने साथ ही वह सोना रखेगा तो इसकी जानकारी किसी को नहीं लग सकेगी लेकिन ऐसा हो नहीं सका. जांच के दौरान सीआईएसएफ ने यात्री को पकड़ लिया. यात्री को कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम अधिकारियों को सौंप दिया गया है.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/spmF_Ixu1cw/story01.htm
No comments:
Post a Comment