Sunday, 25 February 2018

दादी के लिए दूल्हे ने बैलगाड़ी में निकाली बारात, ये थी वजह


READ MORE

असम में शादी के एक वीडियो की सोशल मीडिया में काफी तारीफ हो रही है. हर कोई वीडियो को देखकर बीते दिनों को याद कर रहा है. दरअसल वीडियो में एक बारात को दिखाया गया है. बारात में दूल्हा गाड़ी में नहीं बल्कि बैलगाड़ी में अपनी दुल्हन के घर पहुंचता है.असम के गोलाघाट ज़िले के डेरगांव के सोनू ने महंगी गाड़ियों के बजाए बैलगाड़ी से बारात ले जाने का फैसला किया. इस फैसले के पीछे उनकी मंशा थी कि वो अपनी दादी के समय के रीति-रिवाजों को दुबारा ज़िंदा कर सकें.


उनकी दादी के समय शादियों में फिजूल खर्च नहीं होता था, दिखावा नहीं होता था. सोनू अपने गांव और समाज में इसे दुबारा ज़िंदा करना चाहते हैं.




सोनू कहते हैं कि उनकी दादी के ज़माने से ये रिवाज चला आ रहा है, दादी के समय भी बैलगाड़ी से बारात जाती थी. सोनू का मानना है कि अगर तब शादियां इतनी सादगी से हो जाती थीं तो आज क्यों नहीं.बैलगाड़ी से बारात ले जाने के फैसले के बाद गांवभर में इस शादी की चर्चा है और लोग सोनू के प्रयास से काफी प्रभावित भी हैं.

No comments:

Post a Comment