READ MORE
भारतीय सेना के एक पूर्व कैप्टन का शव गुरुवार देर रात पुणे छावनी में मिला. पुलिस ने बताया कि दो अज्ञात लोगों ने पीटकर उनकी हत्या कर दी.पुलिस ने बताया कि सेना के पूर्व कैप्टन 67 वर्षीय रवींद्र बाली पुणे कैंप इलाके में फुटपाथ पर अलग-थलग रह रहे थे. लश्कर थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘एक बंगले के दरबान ने दो लोगों को बाली से मारपीट करते हुए और उन्हें भागते देखा, जिसके बाद उसने पुलिस को खबर दी.’
अधिकारी ने कहा, ‘बाली कई वर्षों से अपने परिवार के किसी सदस्य के संपर्क में नहीं थे और बिल्कुल अलग-थलग जिंदगी जी रहे थे. जांच के दौरान हमें उनके परिवार के बारे पता चला, जिससे हमें बाली की सही पहचान पता चल पाई.’ उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और आगे जांच की जा रही है.
Article source: http://ibnlive.in.com/news/rare-surgery-in-delhi-reconstructs-half-of-babys-heart/298025-17.html
No comments:
Post a Comment