
READ MORE
रेयान कूगलर की ब्लैक पैंथर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है. छह दिन में फिल्म ने लगभग 28 करोड़ कमा लिए हैं. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की फेवरेट फिल्म बनने के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी ये फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ रही है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी ब्लैक पैंथर की अब तक की कमाई के बारे में ट्वीट किया है.ब्लैक पैंथर अब तक की सबसे बड़ी सुपरहीरो फिल्म बन गई है. मार्वल की द एवेंजर्स के बाद ब्लैक पैंथर ओपनिंग वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी सुपरहीरो फिल्म बन गई है. इस फिल्म ने पहले ही वीकेंड में 202 मिलियन डॉलर कमा लिए हैं. जबकि एवेंजर की पहले वीकेंड की कमाई 207 मिलियन डॉलर थी.
#BlackPanther Thu previews + Fri 5.60 cr, Sat 6.65 cr, Sun 7.10 cr, Mon 3.27 cr, Tue 2.69 cr, Wed 2.36 cr. Total: ₹ 27.67 cr Nett BOC… Gross BOC: ₹ 35.47 cr. India biz… Note: Hindi + English.
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 22, 2018
ऐसी ही फिल्म की कहानी
यह फिल्म कैप्टन अमेरिका के सिविल वॉर के बाद की कहानी है. यहीं पर दर्शकों को ट्चाला के किरदार से परिचित करवाया गया था. ट्चाला वकांडा का नया राजा है. फिल्म में ट्चाला का किरदार चैडविक बोसमैन ने निभाया है. ब्लैक पैंथर मार्वल के किसी दूसरे सुपरहीरो जैसा नहीं है, बल्कि यह अभी तक हुए सभी वैज्ञानिक प्रयोगों (कैप्टन अमेरिका, हल्क) का मिश्रण, आकाशीय अजूबों (थॉर, डॉक्टर स्ट्रेंज) और खरबों की टेक्नोलॉजी (आयरन मैन, एंट मैन) का पूरा पैकेज है.

ब्लैक पैंथर
सेंसर बोर्ड की कैंची भी चली
बेशक फिल्म की कमाई रिकॉर्ड बना रही है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में रिलीज होने से पहले इस पर भी सेंसर बोर्ड फॉर फिल्म सर्टिफिकेशन की कैंची चली है. बताया गया था कि फिल्म में भगवान हनुमान का जिक्र करने वाले एक डायलॉग को भारतीय सेंसर बोर्ड ने बीप कर दिया है. फिल्म में एक डायलॉग है – ‘हनुमान की जय हो’. इस डायलॉग को सीबीएफसी ने बीप कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक जाबरी कबीले के लोग ‘गोरिल्ला गॉड’ की आराधना करते हैं. मार्वल कॉमिक्स की इस फिल्म में गोरिल्ला गॉड को मैन-एप दिखाया गया है. भारत में भगवान हनुमान की पूजा होती है, इसलिए फिल्म में गोरिल्ला गॉड को हनुमान के नाम से रिप्लेस कर दिया गया है.
ये है सलमान के शादी ना करने की वजह
No comments:
Post a Comment