READ MORE
केंद्र में बीजेपी की सहयोगी नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने शुक्रवार को कहा कि जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ही एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जो सत्ता से बीजेपी को उखाड़ फेंक सकते हैं न कि राहुल गांधी. एनपीपी और बीजेपी केंद्र और मणिपुर में भले ही एक दूसरे की सहयोगी हैं और मिलकर सरकार चला रही है लेकिन वे 27 फरवरी को होने वाले मेघालय विधानसभा चुनाव में अलग अलग लड़ रही हैं.पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी ए संगमा के बेटे कर्नाड पी संगमा की अगुवाई वाली एनपीपी बीजेपी की अगुवाई वाले पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन (नेडा) का हिस्सा है. वर्ष 2016 में नेडा बनाया गया था. प्रदेश एनपीपी अध्यक्ष डब्ल्यू आर खारलुखी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘पूर्वोत्तर से मैं जिस तरह देख रहा हूं, उस दृष्टि से केवल एक ही व्यक्ति बीजेपी को उखाड़ सकता है, वह नीतीश कुमार हैं.’
उन्होंने कहा, ‘मैं आपसे कह रहा हूं, शायद 2019 में, नीतीश कुमार अगले प्रधानमंत्री होंगे. मेरे शब्दों पर गौर कीजिए.’ उन्होंने यह भी कहा, ‘‘मैं कांग्रेस की बुद्धिकौशल पर छोड़ूंगा. लेकिन जिस तरह मैं भारत में राजनीतिक स्थिति का आकलन कर रहा हूं, उस हिसाब से उसके लिए एकमात्र समाधान है न कि राहुल गांधी.’
पिछले साल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद और कांग्रेस से नाता तोड़कर महागबंधन से अलग हो गये थे और उन्होंने बीजेपी से हाथ मिलाकर फिर सरकार बनायी थी.ये भी पढ़ें-
नीतीश कुमार की अपील, सप्ताह में एक दिन खादी पहनें राज्य के सभी कर्मचारी
Budget 2018: नीतीश कुमार ने दी केंद्र सरकार को बधाई
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/amitabh-bacchan-follower-twitter-17-million-bollywood-actor-social-media-410851.html
No comments:
Post a Comment