READ MORE
कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार में जुटी बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. सोमवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने एक बार फिर कर्नाटक का दौरा किया. इस बीच उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नकल उतारकर उनपर निशाना साधा.अमित शाह ने राहुल गांधी को आदतन ‘राहुल बाबा’ कहकर संबोधित किया. उन्होंने राहुल के बोलने की शैली और हावभाव की मिमिक्री भी की. अमित शाह ने कहा,”अभी-अभी राहुल बाबा कर्नाटक में घूम रहे थे और जोर-जोर से बोल रहे थे- मोदी जी, बताओ आपने चार साल में क्या किया”.
न्यूज एजेंसी एएनआई ने राहुल गांधी की मिमिक्री करते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है. यह वीडियो वायरल हो रहा है.
#WATCH: BJP President Amit Shah mimics Rahul Gandhi while addressing Navashakthi Samavesha in #Karnataka‘s Bidar. pic.twitter.com/hfS8f3QT8A
— ANI (@ANI) February 26, 2018
उन्होंने कहा, “लोगों ने प्रधानमंत्री को सिर्फ भाषण देने के लिए नहीं चुना है. गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी ने लोकायुक्त नहीं बनाया. अब केंद्र की चार साल की सरकार में भी कोई लोकपाल नहीं है. सिर्फ बातें करने से काम नहीं चलेगा.”
राहुल ने कहा, “मोदी ने कई वादे किए, लेकिन कोई वादा पूरा नहीं निभाया. दूसरी तरफ कांग्रेस जो बोलती है वो करती है.” कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “मोदी सरकार की योजनाएं अमीरों के लिए होती हैं. उन्होंने नोटबैन किया, जिससे अमीरों के कालेधन को सफेद किया जा सके. मुझे पूरा भरोसा है कि एक बार फिर कर्नाटक में कांग्रेस सत्ता संभालेगी.”
ये भी पढ़ें: क्रॉस-बॉर्डर फायरिंग में हुए नुकसान का खर्च उठाएगी मोदी सरकार
Karnataka Election 2018: सत्ता के लिए बीजेपी को करनी होगी मेहनत, ऐसे छाया है सिद्दारमैया का जादू
कर्नाटक चुनाव: लिंगायतों को लुभाने के लिए ‘वचन’ के सहारे राहुल
Article source: http://hindi.news18.com/news/bihar/murder-of-young-man-in-bhagalpur-after-polling-882919.html
No comments:
Post a Comment