
READ MORE
दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने दिलशाद गार्डन से अगवा हुए नर्सरी के छात्र को सोमवार देर रात किडनैपर्स के चंगुल से छुड़ा लिया. पुलिस ने शूटआउट के दौरान एक बदमाश को मार भी गिराया है. किडनैपर्स ने 25 जनवरी को स्कूल जाने के दौरान बच्चे को अगवा कर लिया था. गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित एक फ्लैट में बच्चे को बंधक बनाकर रखा गया था.न्यूज़18 की टीम साहिबाबाद के शालीमार सिटी के उस फ्लैट में पहुंची, जहां मासूम के 12 दिन तक अगवा करके रखा गया. पुलिस के मुताबिक, किडनैपर्स 505 नंबर के इस फ्लैट में देर रात को आया करते थे. पढ़ें, मासूम के की किडनैपिंग से उसके आजाद होने की पूरी कहानी…
25 जनवरी की सुबह मासूम अपनी बहन के साथ स्कूल बस से जा रहा था, तभी अचानक दिलशाद गार्डन इलाके में बाइक सवार 2 बदमाशों ने बस ड्राइवर के पैर में गोली मारकर मासूम को अगवा कर लिया था.
किडनैपर्स ने बच्चे को साहिबाबाद के शालीमार सिटी स्थित फ्लैट नंबर 505 में रखा था. बच्चे को किचन के बगल वाले कमरे में रखा गया था. इस कमरे में एक डबल बेड और एक सिंगल सोफे के अलावा और कुछ नहीं था. कमरे में पानी की तीन-चार बोतलें भी मिली हैं. बच्चे को बहलाने-फुसलाने के लिए किडनैपर्स ने किचन में बिस्कुट, कैंडी, टॉपियां और चॉकलेट भी रखे थे, ताकि भूख लगने पर बच्चा रोए ना.

साहिबाबाद के इस फ्लैट में बच्चे को अगवा कर रखा गया था.
पुलिस के मुताबिक, बच्चे के लिए 60 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी. किडनैपर्स व्हाट्सऐप वीडियो चैटिंग के जरिए बच्चे के परिवार से संपर्क कर रहे थे, ताकि पुलिस की पकड़ में न आ सके. 28 जनवरी को जब किडनैपर्स ने फिरौती की रकम के लिए परिवार से कॉन्टैक्ट किया, तो दिल्ली पुलिस को सुराग मिला.
क्राइम ब्रांच की टीम नितिन नाम के किडनैपर्स की निशानदेही पर सोमवार रात करीब 12:30 बजे इस फ्लैट में पहुंची. नितिन इन किडनैपर्स का ही साथी था.

फ्लैट के गेट पर गोलियों के निशान मिले हैं.
क्राइम ब्रांच की टीम ने फ्लैट के दरवाजा खटखटाया, तो पहले अंदर से कोई आवाज़ नहीं आई. जब टीम ने कहा कि वो क्राइम ब्रांच से है, तो अंदर से फायरिंग होने लगी. जवाब में क्राइम ब्रांच की टीम ने भी गोलियां चलाईं.

दीवारों पर मिले गोलियों के निशान.
पुलिस ने बताया कि खुद को घिरा हुआ देख किडनैपर्स ने फिर बच्चे को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस ने उन्हें गोली मार दी. क्राइम ब्रांच की फायरिंग में रवि नाम का एक किडनैपर्स मौके पर ही ढेर हो गया, जबकि दूसरा किडनैपर पंकज घायल है. इस मुठभेड़ में क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर विनय त्यागी की बुलेटप्रूफ़ जैकेट में भी एक गोली लगी.
न्यूज़18 की टीम को फ्लैट में एक बॉक्स में चूड़ियां और सजने संवरने के सामान भी मिले हैं. ये इस बात की तस्दीक करते हैं कि फ्लैट में कोई महिला भी आती जाती थी.

इसी जगहव पर एक बदमाश ढेर हुआ.
We got to know during 1 o’clock during night that a child has been found. We went to GTB and he was handed over to us. Doctor pronounced that he needs rest: Grandfather of a child pic.twitter.com/L3QXCO6qZT
— ANI UP (@ANINewsUP) February 6, 2018
बच्चे के किडनैपर्स के चंगुल से आजाद होने के बाद परिवार ने पुलिस का शुक्रिया अदा किया है. बच्चे के दादाजी ने बताया, “हमें रात 1 बजे बच्चे के बारे में सूचना मिली. हम तुरंत जीटीबी नगर पहुंचे और उसे घर ले आए. डॉक्टरों ने बच्चे को आराम करने की सलाह दी है.”
बहरहाल, पूरे मामले में पुलिस की जांच चल रही है. शूटआउट में घायल हुए किडनैपर पंकज का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
ये भी पढ़ें: स्कूल बस से अगवा बच्चे को पुलिस ने छुड़ाया, शूटआउट में 1 किडनैपर ढेर
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/SznLJx2TNj8/story01.htm
No comments:
Post a Comment