READ MORE
इस देश में ऐसे लोगों की संख्या अभी भी करोड़ों में है जिन्हें एक वक्त का भर पेट खाना नसीब नहीं होता. कुछ ऐसे हैं जो पूरे दिन पसीना बहाकर दो जून की रोटी का इंतजाम करते हैं लेकिन इन्हीं मेहनतकश और गरीब लोगों द्वारा चुने हुए हमारे जनप्रतिनिधि नाश्ते पर लाखों रुपए खर्च करने में जरा भी नहीं हिचकते.जी हां, आरटीआई से मिले जवाब में इस बात का खुलासा हुआ है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री आवास में आने वाले अतिथियों के नाश्ते पर 68 लाख 59 हजार 865 रुपए का खर्च आया है.
In a respond to an RTI query, RTI Officer states that after Uttarakhand CM Trivendra Singh Rawat insincere his bureau on 18th Mar 2017, Rs 68,59,865 of govt account has been spent on refreshments and snacks for guests. pic.twitter.com/oQG9dqWmPM
— ANI (@ANI) February 6, 2018
आरटीआई कार्यकर्ता हेमंत सिंह गौनिया के आरटीआई के जवाब में उत्तराखंड सचिवालय प्रशासन ने इस बात की जानकारी दी.
आरटीआई कार्यकर्ता ने अपने आवेदन में पूछा था कि जब मुख्यमंत्री ने कार्यभार संभाला तब से लेकर अब तक चाय-पानी में कितना सरकारी धन खर्च हुआ, इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए.
आरटीआई कार्यकर्ता को भेजे गए जवाब में बताया गया है कि 18 मार्च 2017 से लेकर अब तक सिर्फ चाय पानी पर 68 लाख से ज्यादा रुपए खर्च हुए हैं.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/SznLJx2TNj8/story01.htm
No comments:
Post a Comment