Monday, 26 February 2018

न्‍यूज18 पंजाब लाया है इनाम जीतने का मौका, यहां पढ़ें पूरी जानकारी


READ MORE

न्‍यूज18 पंजाब होला मोहल्‍ला के मौके पर अपने दर्शकों के लिए लाया है पुरस्‍कार जीतने का मौका. इसके लिए दर्शकों को एक नंबर पर मिस कॉल करना होगा और फिर वे मोबाइल रिचार्ज जीत सकते हैं. न्‍यूज18 पंजाब प्रतियोगिता की नियम और शर्तें नीचे दी गईं हैं, इस प्रतियोगिता को पैनोरमा टेलीविजन प्राइवेट लिमिटेड अपने टीवी चैनल न्‍यूज18 पंजाब/हरियाणा/हिमाचल प्रदेश के लिए आयोजित कर रहा है. इस प्रतियोगिता में हिस्‍सा लेकर और/या इससे जुड़े किसी काम में शामिल होकर आप यह घोषणा करते हैं कि आपने नियम और शर्तें पढ़ ली हैं और आप बिना शर्त इन्‍हें स्‍वीकार करते हैं और इनसे सहमत हैं. यदि आप इन नियम और शर्तों में से किसी एक से भी सहमत नहीं हैं तो आपको इस प्रतियोगिता में शामिल नहीं होना चाहिए.1. यह प्रतियोगिता उन लोगों के लिए है जो भारत के नागरिक हैं व प्रतियोगिता के होने के समय भारत में ही रह रहे हैं और 18 साल से ज्‍यादा उम्र के हैं. जो लोग इंडियन कॉन्‍ट्रेक्‍ट एक्‍ट 1872 के तहत योग्‍य नहीं हैं वो इसमें हिस्‍सा नहीं ले सकते.



  1. पैनोरमा और इसकी सहयोगी/साथी कंपनियों के कर्मचारी और प्रतियोगिता में पुरस्‍कार स्‍पॉन्‍सर करने वाली कंपनियों के कर्मचारी भी इसमें शामिल होने के योग्‍य नहीं हैं.




  2. यह प्रतियोगिता 28 फरवरी को शुरू होगी और दो मार्च को दोपहर 12 बजे समाप्‍त हो जाएगी.4. प्रतियोगिता में हिस्‍सा लेने के लिए आनंदपुर साहिब में होला मोहल्‍ला के दौरान चैनल पर, बिलबोर्ड पर दिखाए गए मोबाइल नंबर 7065421421 पर प्रतियोगिता की अवधि में मिस कॉल देना होगा




  3. सभी मिस कॉल तभी मान्‍य होंगे जब प्रतियोगी दिए गए नंबर पर सफलतापूर्वक मिस कॉल देंगे. पैनोरमा ऐसे किसी भी मिस कॉल के लिए जिम्‍मेदार नहीं होगा जो पैनोरमा के सिस्‍टम में दर्ज नहीं हुई है. इस संबंध में कोई भी दावा या आपत्ति नहीं सुनी जाएगी.




  4. पैनोरमा हर दिन 100 प्रतियोगियों को लकी विजेता के तौर पर रेंडमली चुनेगी. विजेता का चयन भी पैनोरमा रेंडमली करेगा.




  5. प्रत्‍येक विजेता को 50 रुपये का मोबाइल रिचार्ज मिलेगा. एक बार जब कोई प्रतियोगी विजेता बन जाएगा तो वह दुबारा इस प्रतियोगिता में हिस्‍सा नहीं ले पाएगा. एक प्रतियोगी एक से ज्‍यादा पुरस्‍कार का हकदार नहीं होगा.




  6. जो प्रतियोगी पुरस्‍कार नहीं जीत पाए वे प्रतियोगिता में हिस्‍सा लेने के लिए किसी भी तरह के इनाम या पारितोषिक के हकदार नहीं होंगे.




  7. विजेताओं का ऐलान होने के दो महीने के अंदर पुरस्‍कार दे दिए जाएंगे बशर्ते विजेता जरूरी दस्‍तावेज या जानकारी मुहैया करा दे. पैनोरमा विजेता को पुरस्‍कार देने के लिए तीन प्रयास करेगा. यदि इस दौरान तीनों प्रयास असफल रहते हैं तो पैनोरमा अगले योग्‍य प्रतियोगी को चुन लेगी.




  8. विजेताओं को लेकर पैनोरमा का फैसला अंतिम होगा और प्रतियोगी इसके लिए बाध्‍य होंगे. इस दौरान कोई भी पैनोरमा के निर्णय को चुनौती नहीं दे सकता. किसी भी स्थिति में पैनोरमा के फैसले को चुनौती नहीं दी जा सकती. प्रतियोगिता में शामिल होने का मतलब है कि प्रतियोगी ने पैनोरमा के निर्णय पर सवाल उठाने के अधिकार को रद्द कर दिया है.




  9. प्रतियोगिता में हिस्‍सा लेने के लिए प्रतियोगी उसी मोबाइल नंबर का इस्‍तेमाल करें जिस पर उनसे संपर्क किया जा सके. प्रतियोगी चाहे जितने मिस कॉल दे सकते हैं.




  10. पुरस्‍कार पर केंद्र, राज्‍य और स्‍थानीय सरकारों द्वारा जो भी टैक्‍स लिया जाएगा वह विजेता को देना होगा. इस संबंध में पूरी जिम्‍मेदारी विजेता की होगी.




  11. प्रतियोगी इस बात को स्‍वीकार करते हैं कि पुरस्‍कार प्रायोजित है और इसके लिए पैनोरमा जिम्‍मेदार नहीं है. पैनोरमा पुरस्‍कार को लेकर किसी तरह का प्रतिनिधित्‍व या वारंटी नहीं लेती है और इस संबंध में पुरस्‍कार, उसकी हालत को लेकर उसकी कोई जिम्‍मेदारी नहीं होगी. पैनोरमा पुरस्‍कार को लेकर किसी भी तरह से जिम्‍मेदार नहीं होगी. पुरस्‍कार की गुणवत्‍ता को लेकर पैनोरमा की कोई जिम्‍मेदारी नहीं होगी. पुरस्‍कार के उपयोग को लेकर कोई भी समस्‍या होने पर विजेता को टेलीकॉम कंपनी से संपर्क करना होगा.




  12. पैनोरमा पुरस्‍कार बांटने से पहले विजेता से उसकी पहचान को लेकर कोई भी दस्‍तावेज देने को कह सकती है.




  13. प्रतियोगिता में शामिल होने भर से कोई पुरस्‍कार जीतने का दावेदार नहीं होगा. पुरस्‍कार की जगह नकद या चैक नहीं लिया जा सकेगा. पुरस्‍कार के बदले में विजेता किसी मुआवजे या फायदे के हकदार नहीं होंगे. साथ ही एक पुरस्‍कार के बदले में दूसरा पुरस्‍कार देने का निवेदन भी मान्‍य नहीं होगा.




  14. पैनोरमा प्रतियोगिता में बदलाव, सुधार, कांटछांट, रद्दीकरण या समाप्‍त करने का अधिकार रखती है और ऐसा वह बिना किसी पूर्व सूचना के कर सकती है. साथ ही प्रतियोगिता की शर्तों में भी बिना पूर्व सूचना के बदलाव किया जा सकता है. इन बदलावों/सुधारों के चलते होने वाले नुकसान को लेकर पैनोरमा की किसी तरह की जिम्‍मेदारी नहीं होगी.




  15. अगर पैनोरमा को लगता है कि किसी प्रतियोगी/विजेता ने नियम और शर्तों का उल्‍लंघन या फर्जीवाड़ा किया है तो वह उसे अयोग्‍य करार दे सकती है.




  16. प्रतियोगी को इस बात पर सहमति देनी होगी कि वह पैनोरमा, उसके कर्मचारियों, अधिकारियों या किसी अन्‍य व्‍यक्ति को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएंगे. साथ ही किसी भी तरह से खुद या परिवार के किसी सदस्‍य के जरिए कोर्ट में आपराधिक या सिविल कार्रवाई नहीं करेंगे. इसके अलावा पैनोरमा, स्‍पॉन्‍सर के खिलाफ किसी भी दावे या राहत के लिए दुनियाभर में कहीं केस नहीं करेंगे.




  17. पैनोरमा भविष्‍य में किसी भी तरह की प्रतियोगिता या स्‍कीम का वादा नहीं करती है.




  18. पैनोरमा की गलती न होने या उसके वश से बाहर होने पर पुरस्‍कार देने में देरी या ना देने के लिए पैनोरमा जिम्‍मेदार नहीं होगी.




  19. पैनोरमा प्रतियोगिता में आने वाली प्रविष्टियों को सार्वजनिक रूप से दिखाने, बांटने और दुबारा से दिखाने के लिए आजाद है. पैनोरमा प्रतियोगियों की ओर से दी गई प्रतिक्रियाओं को किसी भी उद्देश्‍य के लिए उपयोग करने को आजाद है. साथ ही स्‍पॉन्‍सर या किसी अन्‍य कारोबारी साझेदार के साथ पैनोरमा इकट्ठा किए गए डेटा को संक्षेप में साझा करने, छापने और बांटने का अधिकार रखती है और इसके लिए वह किसी भी तरह पाबंद नहीं है.




  20. पैनोरमा पहले से बताई गई शर्तों में सुधार करने या प्रतियोगिता को वापस लेने या प्रतियोगिता का कार्यक्रम बदलने का अधिकार रखती है.




  21. प्रतियोगियों को पैनोरमा को अपने बारे में सही जानकारी देनी होगी. गलत जानकारी देने के चलते प्रतियोगियों को होने वाले किसी तरह के नुकसान के लिए पैनोरमा जिम्‍मेदार नहीं होगी.




  22. प्रतियोगिता को लेकर फिर चाहे वो सवालों को चुनना हो या विजेता को चुनने की प्रक्रिया हो, इसको लेकर पैनोरमा, उसके प्रतिनिधियों,कर्मचारियों, निर्देशकों, अधिकारियों या एजेंटों का फैसला अंतिम और सभी प्रतियोगियों के लिए बाध्‍यकारी होगा. साथ ही इसके बारे में कोई सवाल, पूछताछ को लेकर जवाबदेही नहीं होगी.




  23. कानून के अनुसार पैनोरमा या उसके प्रतिनिधि, कर्मचारी, निर्देशक, अधिकारी या एजेंट किसी भी व्‍यक्ति को हुए किसी भी तरह के नुकसान के लिए जिम्‍मेदार नहीं होंगे लेकिन पैनोरमा या इसके प्रतिनिधि, कर्मचारी, निर्देशक, अधिकारी या एजेंट की तरफ से हुई लापरवाही या गलती की स्थिति में ऐसा नहीं होगा.




  24. इस प्रतियोगिता के दौरान किसी भी समय अप्रत्‍याशित घटना से इसमें बाधा पड़ती है या देरी होती है तो जिस दिन यह घटना हुई है उसके बाद से किसी नुकसान के लिए पैनोरमा से किसी तरह का दावा नहीं मांगा जा सकता. इस प्रतियोगिता के लिए अप्रत्‍याशित घटना से मतलब युद्ध, शत्रुता, आग, बाढ़, धमाके, महामारी, हड़ताल, बंद, किसी कोर्ट का आदेश या निर्देश, वैधानिक या सरकारी दखल या एक्‍ट ऑफ गॉड शामिल है.




  25. इन नियम और शर्तों को भारत के कानून के तहत तैयार किया गया है. किसी भी मसले पर कोई भी समस्‍या या विवाद होने पर सभी विषयों का न्‍याय क्षेत्र दिल्‍ली होगा.



Article source: http://hindi.news18.com/news/bihar/murder-of-young-man-in-bhagalpur-after-polling-882919.html

No comments:

Post a Comment