READ MORE
भारत ने परमाणु क्षमता संपन्न स्वदेशी अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया. भारतीय सेना के स्ट्रैटेजिक फोर्स कमांड ने ओडिशा तट से सटे अब्दुल कलाम द्वीप से सुबह 8.30 बजे इस मिसाइल का टेस्ट किया गया.अग्नि-1 मिसाइल स्वदेशी तकनीक से विकसित सतह से सतह पर मार करने वाली परमाणु क्षमता सक्षम मिसाइल है. इसकी मारक क्षमता सात सौ किलोमीटर है. 15 मीटर लंबी और 12 टन वजनी यह मिसाइल एक क्विंटल भार के पारंपरिक और परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम है. मिसाइल को रेल और सड़क दोनों तरह के मोबाइल लॉन्चर्स से छोड़ा जा सकता है.
विस्तृत खबर के लिए बने रहें हमारे साथ…
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/SznLJx2TNj8/story01.htm
No comments:
Post a Comment