
READ MORE
हैदराबाद के मलकाजगिरी इलाके में एक नौंवी क्लास की छात्रा के सुसाइड का मामला सामने आया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उसने स्कूल में फीस जमा नहीं करवा पाने कारण वो परेशान थी. छात्रा का नाम साईदीप्ति है. उसका शव गुरुवार शाम घर में सीलिंग फैन से लटकता मिला.साईदीप्ति के शव के पास एक नोट भी मिला, जिसमें लिखा था “सॉरी मॉम, उन्होंने मुझे परीक्षा में नहीं बैठने दिया.”
साईदीप्ति जेएलएस नगर में मौजूद ज्योति मॉडल स्कूल में पढ़ती थी. पिछले महीने 2000 रुपये फीस नहीं दे पाने के कारण स्कूल प्रिंसिपल ने उसे क्लास के बाहर खड़ा कर दिया था. दूसरे बच्चों के सामने साईदीप्ति को परीक्षा में नहीं बैठने देने की धमकी दी गई थी. इस बेइज्जती से दुखी होकर साईदीप्ति ने खुदकुशी कर ली.
पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. बाल अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठनों ने स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ हत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज करने की मांग की है.
ये भी पढ़ेंः
कानपुर IIT के कॉन्ट्रैक्ट वर्कर ने इमारत से कूदकर की आत्महत्या
भाई के पास रहने आई लड़की ने की आत्महत्या
Article source: https://hi.gadgets360.com/telecom/bharti-airtel-now-offers-unlimited-roaming-calls-100-sms-per-day-1gb-data-for-28-days-at-rs-149-149-news-1803206
No comments:
Post a Comment