Saturday, 24 February 2018

वृक्षाथन 2018: राहुल गांधी ने विजयपुरा में हाफ मैराथन को दिखायी हरी झंडी


READ MORE

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पर्यावरण, जल और पेड़ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए रविवार को होने वाली वार्षिक मैराथन, वृक्षाथन 2018 हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.समाज के विभिन्न वर्गों से संबंद्ध सैकड़ों लोग पीले रंग की टी-शर्ट पहन कर मैराथन में हिस्सा लेने के वास्ते गोल गुम्बज के प्रवेश द्वार पर खड़े नजर आए. यह गुम्बज आदिल शाही राजवंश के 7 वें शासक और बीजापुर सल्तनत के प्रमुख 17 वीं सदी के सुल्तान मोहम्मद आदिल शाह का मकबरा है.


कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जल संसाधन मंत्री एम बी पाटिल और कांग्रेस के महासचिव तथा कर्नाटक मामलों के प्रभारी के सी वेणुगोपाल के साथ राहुल गांधी गोल गुम्बज पर पहुंचे. उन्होंने कुछ लोगों से हाथ मिलाया और हाथ हिला कर लोगों का अभिवादन किया. मैराथन को झंडी दिखाने के बाद वह प्रतिभागियों के साथ कुछ मीटर तक दौड़ते हुये नजर आए.




बता दें कि राहुल गांधी चुनाव वाले कर्नाटक के उत्तरी जिलों के तीन दिवसीय दौरे पर हैं.


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/ajay-maken-takes-dig-at-aam-aadmi-party-1243621.html

No comments:

Post a Comment