Saturday, 24 February 2018

विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग, तीन जख्मी, आरोपी कॉन्स्टेबल गिरफ्तार


READ MORE

दिल्ली के खजूरी खास के एक बैंकेट हॉल में कल देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एक शादी समारोह के दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी. शादी में शामिल तीन लोगों ने फायरिंग की जिसके चलते समारोह में मौजूद तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गाए.यह घटना खजूरी खास की बीआर वाटिका में हुई है. आरोप है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात कॉन्स्टेबल नईम ने स्पेशल सेल में ही तैनात एएसआई इंतकाल की पिस्टल लेकर उससे फायरिंग कर दी.


गोली दो महिलाओं और एक पुरुष को लग गई. जैसे ही तीनों को गोली लगी, आस-पास मौजूद सभी लोगों ने आरोपी काँन्स्टेबल नईम से पिस्टल छीन ली और गुस्से में आकर कॉन्सटेबल की जमकर उसकी पिटाई कर दी. फौरन ही पुलिस को इत्तला दी गई.


पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है. वही आरोपी कॉन्स्टेबल को मौके से पकड़ लिया गया. यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है.जिस पिस्टल से गोली चलाई उसे भी अपने कब्जे में ले लिया है. एएसआई की भूमिका की भी जांच की जा रही है.


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/ajay-maken-takes-dig-at-aam-aadmi-party-1243621.html

No comments:

Post a Comment