READ MORE
मुंबई एयरपोर्ट दुनिया का सबसे व्यस्ततम सिंगल रनवे एयरपोर्ट है. लेकिन आपको ये जानकर ताज्जुब होगा कि 20 जनवरी को 24 घंटे के अंदर मुंबई एयरपोर्ट पर 980 फ्लाइट्स की लैंडिंगऔर अराइवल हुआ. ऐसा करके मुंबई एयरपोर्ट ने खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इससे पहले 6 दिसंबर को इस एयरपोर्ट पर 974 फ्लाइट्स की लैंडिंग हुई थी.इस घटना के बाद मुंबई एयरपोर्ट ब्रिटेन के दूसरे बड़े एयरपोर्ट गेटविक एयरपोर्ट के लैंडिंग और अराइवल क्षमता के करीब पहुंच गया है. बता दें गेटविक एयरपोर्ट दुनिया का सबसे ज्यादा कार्यकुशल सिंगल रनवे एयरपोर्ट है. मुंबई एयरपोर्ट भारत का दूसरा सबसे बड़ा हवाई अड्डा है.
यूके एयरपोर्ट कॉर्डिनेशन लिमिटेड के आंकड़ों के अनुसार गेटविक सिंगल रनवे की साल 2018 की गर्मियों के लिए रोज 870 फ्लाइट्स के आवागमन की क्षमता है. हालांकि गेटविक एयरपोर्ट फ्लाइट्स का नियंत्रण 19 घंटे (सुबह 5 बजे रात के 12 बजे तक) करता है जबकि मुंबई एयरपोर्ट पर 24 घंटे तक काम चलता रहता है.
गेटविक सिंगल रनवे में पीक समय में हर घंटे 55 एयर ट्रैफिक कंट्रोल करने की क्षमता है जबकि मुंबई एयरपोर्ट में यह क्षमता 52 की है. हालांकि दोनों एयरपोर्ट में जो सबसे बड़ा अंतर है वो है वातावरण का. एक तरह जहां मुंबई में जगह की कमी है वहीं लंदन में दुनिया के 4 बड़े एयरपोर्ट हैं. हीथ्रो एयरपोर्ट, गैटविक एयरपोर्ट, स्टैंस्टेड एयरपोर्ट और ल्यूटन एयरपोर्ट लंदन में ही है.मुंबई एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई आने वाली फ्लाइट्स के लिए एक मुख्य रनवे है. इसके अलावा एक छोटा रनवे भी है लेकिन यहां एक घंटे में केवल 1-2 फ्लाइट्स को ही नियंत्रित किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें-
अचानक शुरू हुई विमान की तलाशी, पेरिस एयरपोर्ट पर फंसे मुंबई के यात्री
पावर बैंक में छुपाकर ले जा रहा था सोना, मुंबई एयरपोर्ट पकड़ा गया
Article source: http://hindi.news18.com/news/himachal-pradesh/mandi/nadda-is-a-bad-boy-and-is-very-hasty-1012748.html
No comments:
Post a Comment