READ MORE
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उम्मीद जताई है कि शियाओं की तरह ही सुन्नी मुसलमान भी अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के समर्थन में आगे आएंगे. बीजेपी नेता ने रविवार को ठाणे में 25वें राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के उद्घाटन के मौके पर यह बात कही. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘शियाओं ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर समर्थन जताया है. मुझे उम्मीद है कि सुन्नी मुसलमान भी इसे अपना समर्थन देंगे.’पिछले साल नवंबर में उत्तर प्रदेश शिया केंद्रीय वक्फ बोर्ड ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद स्थल को लेकर दशकों से चल रहा विवाद सुलझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक प्रस्ताव सौंपते हुए कहा था कि अयोध्या में मंदिर बनाया जा सकता है और मस्जिद लखनऊ में बनाई जा सकती है.
सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विपक्ष द्वारा आलोचना को खारिज करने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया का खूब उपयोग किया था. पिछले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत मिला था.
उन्होंने कहा ‘उ.प्र विधानसभा चुनाव के दौरान विपक्ष ने प्रधानमंत्री की खूब आलोचना की लेकिन मैंने यह संदेश देने के लिए सोशल मीडिया का खूब उपयोग किया कि (उनकी अगुवाई में) क्या-क्या अच्छा किया गया और आपने खुद ही परिणाम देखा.’अपने संबोधन में सिंह ने कहा कि बढ़ती आबादी पर रोक की जरूरत है क्योंकि यह देश के सामने मौजूद एक बड़ी समस्या है. उन्होंने कहा कि आबादी रोकने के लिए तथा जमीन और पानी जैसे संसाधनों के उपयोग पर दबाव कम करने के लिए जन्म नियंत्रण उपायों की जरूरत है.
ये भी पढ़ें-
अयोध्या से उठी गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग
राम मंदिर का विरोध करने वाले मुस्लिमों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए : रिजवी
Article source: http://hindi.news18.com/news/himachal-pradesh/mandi/nadda-is-a-bad-boy-and-is-very-hasty-1012748.html
No comments:
Post a Comment