Sunday, 25 February 2018

'चित्रदुर्ग में हुआ रुस्तम-2 का सफल परिक्षण'


READ MORE

डीआरडीओ के प्रोजेक्ट रुस्तम-2 का परिक्षण सफल रहा. कर्नाटक में चित्रदुर्ग जिले के चालेकेरे में इसका सफल परिक्षण किया गया. मजबूत इंजन प्रणाली से युक्त इस यह प्रोजेक्ट डीआरडीओ के लिए बेहद खास है. उड़ान के सभी मानकों पर रुस्तम-2 खरा उतरा. इस परिक्षण में डीआरडीओ के अध्यक्ष, एरो के मानिदेशक और कई वरिष्ठ वैज्ञानिक भी शामिल रहे. उन्होंने रुस्तम-2 टीम को बधाई भी दी.बता दें रुस्तम-2 का नाम भारतीय वैज्ञानिक रुस्तम दमानिया के नाम पर रखा गया है. 80 के दशक में रुस्तम दमानिया ने एविएशन की दुनिया में जो रिसर्च किया उससे देश को बहुत फायदा हुआ था. इस स्वदेशी विमान की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये कम ऊंचाई पर उड़ते हुए भी दुश्मन को निशाना बना सकता है. रुस्तम द्वितीय को सैन्य मकसद के लिए तैयार किया जा रहा है. भारतीय सेना इसे लेकर उत्साहित है. रुस्तम-2 के अभी कई और परीक्षण होंगे. इसे सैन्य मिशन जैसे टोह, निगरानी, लक्ष्य भेदन, लक्ष्य की पहचान, संचार रिले, नष्ट हुई क्षमता का आकलन और सिग्नल इंटेलीजेंस में प्रयोग किया जा सकेगा.


Article source: https://hindi.news18.com/news/entertainment/metoo-harvey-weinstein-salma-hayek-harassment-sex-scene-frida-1198505.html

No comments:

Post a Comment