Sunday, 25 February 2018

रुस्तम-2 ड्रोन का सफल परीक्षण, सुरक्षाबलों की बढ़ेगी ताकत


READ MORE

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के चलाकेरे में रुस्तम-2 ड्रोन का सफल परीक्षण किया. रुस्तम-2 मध्यम ऊंचाई पर लंबे समय तक उड़ान भरने में सक्षम मानवरहित विमान (यूएवी) है. अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका के प्रीडेटर ड्रोनों की तर्ज पर रुस्तम-2 को विकसित किया गया है ताकि यह सशस्त्र बलों के लिए निगरानी एवं रेकी की भूमिकाओं को अंजाम दे सके.एक बयान के मुताबिक, ‘‘डीआरडीओ ने चित्रदुर्ग के चलाकेरे में अपने एरोनॉटिकल परीक्षण रेंज (एटीआर) में रविवार को रुस्तम-2 का सफल परीक्षण किया.’’


डीआरडीओ ने कहा कि सफल परीक्षण के सभी मानक ‘‘सामान्य’’ रहे. रुस्तम-2 अलग-अलग तरह के पेलोड साथ ले जाने में सक्षम है.


ये भी पढ़े…बड़ी कामयाबी! परमाणु-क्षमता वाली मिसाइल ‘धनुष’ का परीक्षण सफल


भरतपुर के नगला गोपाल गांव में मिली मिसाइलनुमा चीज


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/95fuTqKh2WQ/story01.htm

No comments:

Post a Comment