READ MORE
फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों अगले महीने भारत की यात्रा पर आ रहे हैं और इस दौरान भारत और फ्रांस के बीच महाराष्ट्र स्थित जैतापुर न्यूक्लियर प्लांट प्रोजोक्ट को गति प्रदान करने के लिए समझौता ढांचे पर हस्ताक्षर होने की संभावना है.आधिकारिक सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है.
इस परियोजना के तहत छह रिएक्टरों का निर्माण किया जाएगा जिसमें से प्रत्येक की क्षमता 1650 मेगावाट होगी.
फ्रांसिसी पक्ष के अनुसार, इस समझौते की शर्तो के बारे में निर्णय करने के लिये दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है.हालांकि, यह एक सामान्य समझौता ढांचा (जीएफए) नहीं हो सकता है जिसमें लागत और तकनीकी पहलुओं आदि का ब्यौरा होता है.
भारत सरकार के एक अधिकारी ने नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर बताया कि फ्रांस की कंपनी ईडीएफ और भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम (एनपीसीआईएल) के बीच समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है, लेकिन यह अंतिम सामान्य समझौता ढांचा नहीं होगा. दोनों पक्षों को अभी इस परियोजना के महत्वपूर्ण आयामों को अंतिम रूप देना है.
यह भी पढ़ें:
फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों
बाढ़ में डूबी प्रेम की नगरी पेरिस, नदी के किनारे टूटे तो शहर हुआ पानी-पानी
फ्रांस के वायुसेना प्रमुख ने उड़ाया तेजस, 4 दिन में दूसरी हस्ती ने भरी उड़ान
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/95fuTqKh2WQ/story01.htm
No comments:
Post a Comment