Monday, 5 February 2018

कर्ज में डूबा वार्डबॉय गंगाराम अस्‍पताल की 5वीं मंजिल के कूदा


READ MORE

दिल्ली के गंगाराम अस्पताल की 5वीं मंजिल से एक वार्ड बॉय ने छलांग लगाकर जान दे दी. बताया जाता है कि वार्ड बॉय के ऊपर काफी कर्ज हो गया था जिसका भुगतान वह नहीं कर पा रहा था. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है.जानकारी के अनुसार दिल्‍ली के गंगाराम अस्‍तपाल में सोमवार वार्ड बॉय ने 5वीं मंजिल से कूद कर जान दे दी. मृतक का नाम इंदर था. अस्‍पताल के कर्मचारियों का कहना है कि इंदर के ऊपर काफी चर्ज हो गया था, जिस बात को लेकर वह काफी परेशान चल रहा था. कर्ज की रकम न चुका पाने के कारण ही इंदर ने इस तरह का कदम उठाया है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/s0PiqoErtIo/story01.htm

No comments:

Post a Comment