Monday, 5 February 2018

दिल्ली में स्कूल बस से अगवा बच्चे को पुलिस ने छुड़ाया, शूटआउट में एक किडनैपर ढेर


READ MORE

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 25 जनवरी को किडनैप किए गए बच्चे को लोनी से सटे शालिमार गार्डन इलाके से सुरक्षित बरामद कर लिया है. बच्चों को किडनैप करने में तीन लोग शामिल थे, जिसमें रवि नाम के एक किडनैपर की गोली लगने से मौत हो गई, वहीं एक अन्य किडनैपर घायल हुआ है.बता दें कि गणतंत्र दिवस के ठीक पहले 25 जनवरी की सुबह स्कूल बस में सवार एक बच्चे का पूर्वी दिल्ली में अपहरण कर लिया गया था. किडनैपर्स को रोकने की कोशिश कर रहे बस चालक को भी उन्होंने गोली मार दी थी. किडनैपर्स ने बच्चों को छोड़ने के ऐवज में 60 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी.


पुलिस के मुताबिक, इन लोगों ने बच्चे को किडनैप करने के बाद शालिमार गार्डन स्थित एक अपार्टमेंट्स में छिपा रखा था. पुलिस को अपने खुफिया सूत्रों से देर रात 12 बजे के करीब इसकी जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने वहां धावा बोला. वहां ये किडनैपर्स हथियार लेकर अंदर छिपे थे. पुलिस के पहुंचते ही उन्होंने गोली चलानी शुरू कर दी.


पुलिस ने बताया कि खुद को घिरा हुआ देखे उन किडनैपर्स ने फिर बच्चे को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस ने उन्हें गोली मार दी. इस गोलीबारी में दो किडनैपर्स घायल हुए, दोनों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां रवि नाम के एक किडनैपर की मौत हो गई. वहीं दूसरे का इलाज चल रहा है.पुलिस ने बताया कि इस रेड में कुल तीन किडनैपर्स पकड़े गए हैं. वहीं बच्चे को सकुशल परिवार को सौंप दिया गया है.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/s0PiqoErtIo/story01.htm

No comments:

Post a Comment