READ MORE
बलिया में हरियाणा से तस्करी के जरिये बिहार ले जायी जा रही 50 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब पुलिस ने यहां जब्त कर ली है तथा इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति हरियाणा से अवैध अंग्रेजी शराब की खेप ट्रक से लेकर बिहार जा रहा है. इस पर पुलिस ने बिहरा-हरपुर मार्ग पर घेराबंदी की और अवैध शराब लदी ट्रक को कब्जे में ले लिया.
पुलिस ने ट्रक की तलाशी लेकर 234 पेटी शराब बरामद की. इन पेटियों में 6960 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब थी. इन पर ‘फॉर सेल इन हरियाणा’ लिखा था. उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में विंध्याचल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. वह बलिया जिले का रहने वाला है.
वैसे आपको बता दें कि बिहार में शराब बंदी पर कानून बनने के बाद वहां पड़ोसी राज्यों से ही शराब तस्करी हो कर जाती है. पिछले ही दिनों प्रदेश में एक लग्जरी गाड़ी में अवैध शराब को बिहार ले जाने का मामला सामने आया था. इस घटना के बाद से ही पुलिस और भी चौकन्नी हो गई है और बिहार जाने वालों वाहनों पर नजर रखा जा रहा है.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/sanjay-dutt-and-madhuri-dixit-love-story-415386.html
No comments:
Post a Comment