READ MORE
दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. इसी कड़ी में बदमाशों ने दिल्ली के रोहिणी के विजय विहार इलाके में पारस दूध डेरी की कैश वैन के कैशियर को गोली मारकर कैश वैन से 11 लाख रुपये लूट लिए. बताया जाता है कि गार्ड के होते हुए भी बदमाशों ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.जानकारी के अनुसार रोहिणी के विजय विहार इलाके में पारस दूध डेरी की कैश वैन गुजर रही थी. इसी दौरान वहां पर एक बाइक पर तीन बदमाश आए और उन्होंने कैश वैन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी. गोली गाड़ी में बैठे कैशियर को भी लगी. बदमाशों ने हथियार के बल पर वैन में रखे 11 लाख रुपये लूट लिए और भाग निकले. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हुई है.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/sanjay-dutt-and-madhuri-dixit-love-story-415386.html
No comments:
Post a Comment