Sunday, 4 February 2018

दिल्‍ली: पद्मावत के शो के दौरान चाणक्‍यपुरी पीवीआर में आग लगी


READ MORE

दिल्‍ली के चाणक्‍यपुरी में पीवीआर में आग की सूचना है. आग की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंच चुकी हैं. सभी शो को बंद कर दिया गया है और सभी दर्शकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.जानकारी के अनुसार दिल्ली के चाणक्यपुरी में पीवीआर में फिल्‍म पद्मावत के शो के दौरान हॉल में आग लगने की सूचना है. दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं. फिल्‍म पद्मावत के दौरान दर्शकों को धुंआ दिखाई दिया, जिसके बाद सभी दर्शकों को पीवीआर से बाहर निकाल दिया गया है. सभी शो बंद कर दिए गए हैं. आग कैसे लगी है इसकी जानकारी अभी तक नहीं लग सकी है.

No comments:

Post a Comment