Sunday, 4 February 2018

SSB ने ड्यूटी से दस गुना अधिक जवान सड़क हादसे में गंवाए: रिपोर्ट


READ MORE

भूटान और नेपाल के साथ लगती सीमा की चौकसी करने वाले सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने पिछले तीन सालों में सीमा पर ड्यूटी या अभियानों से कहीं दस गुना अधिक जवान सड़क हादसों में गंवाए हैं. पीटीआई भाषा को प्राप्त बल की अंदरूनी रिपोर्ट में यह चिंताजनक बात सामने आयी है. इस रिपोर्ट के अनुसार ऐसे सड़क हादसों में अपनी जान गंवाने वाले 30-40 वर्ष के उम्रवर्ग के थे.रिपोर्ट में कहा गया है, ‘रिपोर्ट में पाया गया कि पिछले तीन सालों (2015-17) में एसएसबी के 38 कर्मी सड़क हादसों में मर गये जबकि सीमा पर ड्यूटी या जम्मू कश्मीर में आतंकवाद निरोधक ड्यूटी में जान गंवाने वाले कर्मियों की संख्या चार थी.’


इस आंकड़े के अनुसार पिछले तीन सालों के दौरान एसएसबी हर महीने औसतन अपना एक जवान गंवाता रहा. रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि सड़क हादसों में जिन कर्मियों की जान गयी उनमें 28 की मौत तब हुई तब वे ड्यूटी पर नहीं और दस की ड्यूटी के दौरान मौत हुई.


रिपोर्ट कहती है, ‘इन मामलों में से ज्यादातर में मोटरसाइकिल दुर्घटना वजह थी.’ एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इन हादसों में मरने वाले कर्मी जूनियर रैंक के जवान और उप अधिकारी थे.रिपोर्ट में कहा गया है कि जब ये कर्मी ड्यूटी से बाहर होते हैं तो बल के कड़े अनुशासन से दूर होते हैं. वे बिंदास होकर, कभी शराब पीकर भी उन्मुक्त तरीके से बाइक चलाते हैं जो जानलेवा साबित होता है.


एसएसबी अब इस रिपोर्ट के आधार पर इस बुराई को खत्म करने के लिए कड़े कदम उठा रहा है.


ये भी पढ़ें-

No comments:

Post a Comment