Sunday, 25 February 2018

तीन दिवसीय विज्ञान महोत्सव सोमवार से, प्रदेशभर की प्रतिभाएं जुटेंगी


READ MORE

राजधानी जयपुर में  विज्ञान भारती राजस्थान और एमएनआईटी के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस-2018 समारोह 26 फरवरी से शुरू होगा. एमएनआईटी परिसर में होने वाले इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रदेश की विभिन्न कॉलेजों,स्कूलों एवं विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे.एमएनआईटी के निदेशक डॉ.उदय कुमार ने बताया कि  समारोह के दौरान विज्ञान विषय के शिक्षकों की कार्यशाला के साथ रोबोटिक और मॉडल प्रतियोगिता, आदर्श गांवों से स्मार्ट गांव के लिए प्रस्तुति पर चर्चा के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी.


उन्होंने कहा कि यह आयोजन मानव कल्याण के विज्ञान और तकनी थीम पर आयोजित किया जा रहा है. जिसमें विज्ञान, शिक्षा और उसकी लोकप्रियता, कृषि, स्वास्थ्य और पर्यावरण, कम्प्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी, अभिनव और उद्यमिता, जैसे प्रमुख विषयों पर व्याख्यान होंगे. विषय विशेषज्ञ अलग-अलग सत्रों में प्रतिभागियों की ओर से पेश किए मॉडल्स पर चर्चा करेंगे.


समारोह के दौरान  सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा. इन कार्यक्रमों में युवा कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के जरिए अपने-अपने अंचल की लोक संस्कृति की झलक पेश करेंगे.26 फरवरी को सुबह 9.30 बजे उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी, मंत्री श्रीचन्द्र कृपलानी,वासुदेव देवनानी, महापौर अशोक लाहोटी इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे.


(महेंद्र चौधरी की रिपोर्ट)


 


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/95fuTqKh2WQ/story01.htm

No comments:

Post a Comment