
READ MORE
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन (UPPCL) के मुरादाबाद जोन में एक असिस्टेंट इंजीनियर का क्लर्क (ऑफिस असिस्टेंट) को लिखा गया शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. असिस्टेंट इंजीनियर ने एक माचिस की डिब्बी नहीं लौटाने पर ये शिकायत पत्र लिखा.यूपी पुलिस में एएसपी राहुल श्रीवास्तव ने इस शिकायत पत्र को ट्वीट कर मजे लिए हैं. उन्होंने ट्विटर लिखा- ‘न लौटाए तो बताइएगा, कानूनी कार्रवाई की जाएगी.’
क्या है पूरा मामला?
यूपीपीसीएल के मुरादाबाद ज़ोन में असिस्टेंट इंजीनियर सुशील कुमार अर्बन टेस्ट डिविजन में तैनात हैं. 1 फरवरी को उन्होंने ऑफिस असिस्टेंट मोहित पंत के नाम ये चिट्ठी लिखी. चिट्ठी में सुशील कुमार ने एक माचिस की डिब्बी न लौटाने का जिक्र किया, जिसमें 19 तीलियां थी.
न दें तो बताइयेगा
विधिक कार्यवाही की जाएगी। pic.twitter.com/XecmqVXaKS— RAHUL SRIVASTAV (@upcoprahul) February 3, 2018
चिट्ठी में क्या लिखा है?
सुशील कुमार ने चिट्ठी में लिखा, “आपको अवगत करवाना है कि विभाग में कार्य का बोझ अत्यधिक बढ़ जाने के कारण देर रात तक दफ्तर में बैठकर कार्य निपटाना पड़ रहा है. मंगलवार 23 जनवरी की शाम लगभग 8.40 बजे दफ्तर में काम करते समय आपके (मोहित) द्वारा एक माचिस (जिसमें लगभग 19 तीलियां थी) मांगी गई थी, जिसे दफ्तर में मच्छर भगाने के लिए मॉर्टिन जलाने के लिए रखा गया था. लेकिन, 1 फरवरी 2018 तक भी वो माचिस नहीं लौटाई गई. जिससे रात-बे रात बिजली जाने पर परेशानी होती है.”

असिस्टेंट इंजीनियर ने शिकायत पत्र की कॉपी विभाग के अधीक्षक को भी मार्क किया है.
ऑफिस असिस्टेंट का क्या कहना है?
इस चिट्ठी की एक कॉपी विभाग के अधीक्षक को भी मार्क की गई है. वहीं, पूरे मामले में ऑफिस असिस्टेंट मोहित पंत का कहना है कि उन्हें इस तरह के पत्र के बारे में सोशल मीडिया से पता चला. किसी ने शुक्रवार की शाम उन्हें फोन करके बताया, तो उन्होंने सुशील कुमार को फोन किया. सुशील कुमार ने उन्हें बताया कि पत्र सैंपल के लिए लिखा गया था.
सोशल मीडिया यूजर्स ने भी लिए मज़े
बहरहाल जो भी हो, लेकिन ये चिट्ठी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस चिट्ठी को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स मज़े ले रहे हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि चवन्नी की माचिस के लिए 1 रुपये का पेपर और 10 मिनट का समय बर्बाद कर दिया गया.
😂😂😂😂शीघ्र कार्यवाही करके माचीस वापस दिलाएँ सर।।
— Vivek awasthi (@Vivekaw65695859) February 3, 2018
घटना बेहद गंभीर है, आगे आदत ना खराब हो इसलिए विधिक कार्रवाई होना जरुरी भी है माचिस न लौटाने की दशा में
😇😃— राज बाबा (@RajnishTiwariR4) February 3, 2018
वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि इस बात की शिकायत राष्ट्रपति जी से की जानी चाहिए थी. जबकि, कुछ यूजर्स ने चिट्ठी लिखने वाले की हैंडराइटिंग की तारीफ भी की है.
ये भी पढ़ें: पूर्व क्रिकेटर देबाशीष मोहंती ने लगाई पुलिस से अश्लील सामग्री से बचाने की गुहार
No comments:
Post a Comment