READ MORE
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नगा शांति समझौते के उनके दावे को लेकर तंज कसा. उन्होंने इस समझौते के अस्तित्व को लेकर ट्विटर पर सवाल उठाया. राहुल ने ट्वीट किया, “अगस्त 2015 में मोदी ने नगा समझौते पर हस्ताक्षर करके इतिहास रचने का दावा किया था. अब फरवरी 2018 है, लेकिन नगा समझौते का कुछ अता-पता नहीं है.” उन्होंने कहा, “मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं, जिनकी बातों का कोई मतलब नहीं है.”
August 2015, Mr Modi claims to create history by signing the NAGA accord.
Feb 2018, Naga Accord is still nowhere to be found.Modi ji is the first ever Indian PM whose words don’t mean anything. #CantFindTheAccord— Office of RG (@OfficeOfRG) February 4, 2018
बता दें कि पीएम मोदी की मौजूदगी में नई दिल्ली स्थित उनके आधिकारिक आवास पर इस शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुआ था और कई सालों तक चली वार्ता के बाद नगा समझौते पर सहमति बनी थी. पीएम मोदी ने 3 अगस्त 2015 को घोषणा करके कहा था कि सरकार नगा विद्रोहियों के साथ एक समझौते पर पहुंच गई है. उन्होंने कहा था कि यह समझौता न केवल इस समस्या की खत्म कर देगा बल्कि पूर्वोत्तर क्षेत्र के नए भविष्य की शुरुआत का भी सूचक है.
बता दें कि नगालैंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं इसी के मद्देनज़र ये मुद्दा फिर से उठने लगा है. हालांकि राहुल गाधी पहले भी नगा समझौते से संबंधित जानकारियां साझा करने की मांग करते रहें हैं.
ये भी पढेंः
सेंसेक्स गिरने पर राहुल गांधी बोले- मोदी सरकार के खिलाफ ‘नो कॉन्फिडेंस मोशन’
राहुल गांधी ने RSS को बताया महिला विरोधी, महात्मा गांधी का दिया उदाहरण
No comments:
Post a Comment