Friday, 2 February 2018

जानते हैं कितनी जहरीली दवाइयों से तैयार हो रहा है आपका चिकन?


READ MORE

कई खाद्य पदार्थों में कैमिकल्स का इस्तेमाल होता है, जो मानव शरीर के काफी हानिकारक होती है. अब कुछ ऐसी बात सामने आई है जो आपको डरा सकती है. दरअसल मुर्गियों को जो एंटीबायोटिक दवाएं दी जाती हैं वो मानव शरीर पर काफी खतरनाक असर डालती हैं.एक स्वतंत्र, गैर-लाभकारी मीडिया संगठन द ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म ने रिसर्च किया और पाया कि चूजों के उपचार में सैकड़ों टन कोलिस्टिन नाम के एंटीबायोटिक का इस्तेमाल किया.


द ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारतीय मुर्गीपालन वैश्विक सुपरबग का निर्माण कर रही है. द ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के वेबसाइट में छपे रिपोर्ट में ये दावा किया गया कि मुर्गियों को बीमारियों से बचाने के लिए कोलिस्टी नाम का एंटीबायोटिक दिया जाता है. इसके अलावा ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए इन पक्षियों का वजन जल्द ही बढ़ जाए इसके लिए भी इस एंटीबायोटिक का इस्तेमाल किया जाता है.


वातावरण के लिए जहर है ये ड्रगरिपोर्ट में संयुक्त राष्ट्र के एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के सलाहकार प्रोफेसर वलश के हवाले से लिखा गया कि कोलिस्टिन को इनवायरमेंटल टॉक्सिन यानी पर्यावरण जहर के रूप में जानना चाहिए.


इसके अलावा इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि कोलिस्टीन का इस्तेमाल गंभीर रूप से बीमार लोगों पर ही करना चाहिए. किसी भी अन्य परिस्थिति में इसे एक पर्यावरण जहर के रूप में माना जाना चाहिए. चिकन फीड के लिए पूरी दुनिया में इसका निर्यात नहीं किया जाना चाहिए.


डॉक्टर्स कहते हैं लास्ट होप
कोलिस्टीन को डॉक्टर्स ‘लास्ट होप एंटीबायोटिक’ भी कहते हैं जिसका इस्तेमाल गंभीर रूप से बीमार (जैसे निमोनिया) लोगों के इंफेक्शन को दूर करने के लिए किया जाता है.


द ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के अनुसार भारत में भारत में कम से कम पांच ऐसी एनिमल फार्मास्युटिकल कंपनियां हैं जो कोलिस्टीन जैसे ग्रोथ प्रमोटर का प्रचार करती हैं. इस ड्रग का सबसे खतरनाक प्रभाव ये होता है कि ये मानव शरीर को दवा प्रतिरोधी बनाती हैं.


विश्व स्वास्थ्य संगठन ने प्रतिरोधक ड्रग्स को वैश्विक स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा और विकास के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है. मौजूदा समय में इस समस्या से दुनिया भर में 7 लाख लोगों की मौत होने की संभावना है.


ये भी पढ़ें-
जुए के चक्कर में हवालात पहुंचे मुर्गें, कोर्ट में पेशी से पहले खातिरदारी में जुटी पुलिस
भारतीय स्वाद के शौकीन ब्रिटिश नागरिक विमान से मंगवा रहे चिकन टिक्का मसाला


 


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/desh/iaf-officers-highly-secure-mobile-laptop-stolen-in-delhi-488497.html

No comments:

Post a Comment