READ MORE
नोएडा के सेक्टर-62 में उस समय हड़कंप मच गया जब बीच सड़क पर लोगों को गोलियों की आवाज सुनाई देने लगी. दरअसल पुलिस से भाग रहे बदमाशों ने सेक्टर 62 के ट्रांसपोर्ट नगर के पास पुलिस टीम पर गोली चला दी. दोनों ओर से चली गोली में दो बदमाशों को गोली भी लगने की सूचना है. पुलिस ने अभी तक कितने बदमाशों को गिरफ्तार किया है इसकी जानकारी हासिल नहीं हो सकी है.जानकारी के अनुसार नोएडा फेस थ्री थाना पुलिस और बदमाशों के बीच सेक्टर-62 के ट्रांसपोर्ट नगर में मुठभेड़ हो गई. दोनों ओर से चली गोली में दो बदमाश घायल हो गए. पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए सेक्टर-62 आने वाले हैं. सूचना के आधार पर जब पुलिस ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/desh/iaf-officers-highly-secure-mobile-laptop-stolen-in-delhi-488497.html
No comments:
Post a Comment