READ MORE
कांग्रेस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार पर राष्ट्रीय सुरक्षा बरकरार रखने में बुरी तरह विफल रहने का आरोप लगाया. कांग्रेस ने कहा कि सरकार शासन चलाने की बजाय केवल यज्ञ से काम चलाना शुरू कर दे तो कहीं ना कहीं देश के लिए गहन चिंता का विषय है.’कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह बात लाल किले पर राष्ट्रीय महायज्ञ के होने वाले आयोजन के बारे में प्रतिक्रिया पूछे जाने पर संवाददाताओं से कही. महायज्ञ के आयोजकों के अनुसार राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए होने वाले इस आयोजन में सरकार के शीर्षस्थ लोगों को निमंत्रित किया गया है.
सुरजेवाला ने कहा, ‘राष्ट्रीय सुरक्षा को बरकरार रखने में मोदी सरकार औंधे मुंह गिरी है.’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद, चीन द्वारा आये दिन हमारी सीमा और पूरे पूर्वोत्तर को प्रभावित करने वाले डोकलाम पठार पर होने वाले अतिक्रमण को रोकने, संप्रग सरकार की पहल माउंट ब्रिग्रेड के गठन को अमली जामा पहनाने के बजाय मोदी सरकार यज्ञ का सहारा ले रही हैं.
उन्होंने कहा, ‘मोदी जी केवल यज्ञ का सहारा लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा को किसी प्रकार से संचालित नहीं कर पाएंगे. यज्ञ, पूजा, आराधना हमारी संस्कृति का हिस्सा है. पर जब सरकार शासन चलाने की बजाए केवल यज्ञ से काम चलाना शुरु कर दे तो कहीं ना कहीं देश के लिए गहन चिंता का विषय है.’पिछले माह बीजेपी सांसद महेश गिरि ने घोषणा की थी कि लाल किले पर 18 मार्च से एक सप्ताह तक चलने वाला वैदिक यज्ञ आयोजित किया जाएगा. यह यज्ञ देश के प्रति शत्रुता रखने वाली ताकतों के षड्यंत्र को दूर करने के लिए किया जाएगा. इसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया गया है.
सुरजेवाल ने कहा कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक परिपथ जो भारत के स्वामित्व वाले कश्मीर से गुजरता है, उसे रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जरूरी कदम उठाये जाने की जरूरत है.
ये भी पढ़ें-
राजस्थान: बिखरती भाजपा और सजती-संवरती कांग्रेस!
‘राजस्थान में कांग्रेस की जीत, बीजेपी की जनविरोधी नीतियों पर लोगों का प्रहार है’- राजबब्बर
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/RIYpdQywDnw/story01.htm
No comments:
Post a Comment