Saturday, 3 February 2018

ललित कला अकादमी में पहले अंतरराष्ट्रीय कला मेले का आयोजन


READ MORE

ललित कला अकादमी में पहले अंतराष्ट्रीय कला मेले का आयोजन होने जा रहे हैं. रविवार को शाम पांच बजे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू इसका उद्घाटन करेंगे. इस मौके पर संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा भी मौजूद रहेंगे.ललित कला अकादमी की स्थापना 5 अगस्त 1954 को हुई थी. यह एक केंद्रीय संगठन है, जो भारत सरकार द्वारा ललित कलाओं जैसे मूर्तिकला, चित्रकला, ग्राफकला, गृह निर्माणकला के क्षेत्र में कार्य करने के लिए स्थापित किया गया था.


इसकी एक समान्य काउंसिल है, जिसमें कई सभासद, एक कार्यकारी बोर्ड, एक वित्त समिति हैं. इसके अतिरिक्त 12 राज्य ललित कला अकादमी हैं, जो केंद्रीय अकादमी की सहायक और सहकारी हैं.


अकादमी के बजट में देशी और प्रांतीय अकादमी के कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए अनुदान की व्यवस्था है.


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/dangal-why-did-aamir-khan-think-that-mallika-sherawat-is-not-fit-for-a-mothers-role-412614.html

No comments:

Post a Comment