READ MORE
डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत बाबा राम रहीम के जेल पहुंचने के बाद अब बाबा का अस्पताल भी सवालों के घेरे में है. सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में चल रहे स्किन बैंक के खिलाफ सिविल सर्जन सिरसा ने कोर्ट में याचिका दाखिल की है. सिविल सर्जन ने बैंक में अनियमिताओं के मामले की जांच के बाद शिकायत दर्ज कराई है. साथ ही कोर्ट से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है. शिकायत पर सुनवाई 19 फरवरी को होगी.बता दें कि डेरा सच्चा सौदा का स्किन बैंक सवालों के घेरे में था. डेरे में सर्च ऑपरेशन के दौरान डेरे के अस्पताल में बने स्किन बैंक में कुछ समस्याएं पाई गई थीं. इस संबंध में स्किन बैंक की जांच स्वास्थ्य विभाग को दी गई थी. स्वास्थ्य विभाग की जांच में पाया गया कि अस्पताल के पास स्किन बैंक का रजिस्ट्रेशन ही नहीं है. इसके अलावा भी सिविल सर्जन की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट में कई खामियां सामने आई हैं. लिहाजा कोर्ट में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/dangal-why-did-aamir-khan-think-that-mallika-sherawat-is-not-fit-for-a-mothers-role-412614.html
No comments:
Post a Comment