Sunday, 25 February 2018

जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में सेना सर्च अभियान, युवा कर रहे पथराव


READ MORE

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल बांदीपोरा जिले के हाजिन में आतंकियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रहे हैं.  सेना के सूत्रों की सूचना पर सुरक्षा बलों ने इस इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दी है. स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ जगह फायरिंग भी सुनी गई है. युवा सुरक्षा बलों पर पथराव भी कर रहे हैं. बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ लगातार सेना और सुरक्षा बल सक्रिय हैं.जम्मू-कश्मीर के किश्तवार में भी भारतीय सेना और पुलिस के संयुक्त दल ने आतंकियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया था. इस कार्रवाई में दो एके -56 राइफल, तीन 9 मिमी पिस्तौल, एक देसी पिस्टल, एके -56 राइफल के 15 मैगजीन, यूबीजीएल के दो राउंड, एक राउंड आरपीजी, दो दूरबीन, 12 डेटोनेटर, दो रेडियो सेट और कुछ अन्य सामान मौके से बरामद किए गए थे.


आरआर बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा केसना के जंगल में चलाए गए इस संयुक्त ऑपरेशन में आतंकी ठिकानों को पहले घेर लिया गया था फिर छिपे हुए आतंकियों पर कार्रवाई की गई.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/exFtWk__QEw/story01.htm

No comments:

Post a Comment