Monday, 5 February 2018

कश्‍मीर में सेना के कैंप पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, सर्च ऑपरेशन जारी


READ MORE

दक्षिण कश्‍मीर के पुलवामा जिले के काकापोरा इलाके में देर शाम आतंकियों ने पुलिस शिवर पर ग्रेनेड से हमला कर दिया. इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हांलाकि सेना ने अब आतंकियों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. सेना के जवान हर एक घर में घुसकर आतंकियों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.जानकारी के अनुसार दक्षिण कश्‍मीर के पुलवामा जिले के काकापोरा इलाके में आतंकियों ने एक बार फिर ग्रेनेड से हमला किया. गनीमत यह रही कि उस समय शिविर में कोई नहीं था. पाकिस्‍तान की ओर से सीजफायर का उल्‍लंघन करने के बीच आतंकी कश्‍मीर में आए दिन पुलिस शिविर पर हमला कर रहे हैं. सेना ने आतंकियों को पकड़ने के लिए कश्‍मीर में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और हर एक घर की तलाशी ली जा रही है.


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/deepika-talks-about-same-releasing-date-of-film-dilwale-and-bajirao-mastani-418407.html

No comments:

Post a Comment