READ MORE
ऐसा प्रतीत होता है कि आंध्र प्रदेश में राजनीतिक परिस्थितियों और अन्य मजबूरियों ने तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख एवं मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को एनडीए से फिलहाल बाहर नहीं होने के लिए मजबूर किया है.वहीं, राज्य में जगन मोहन रेड्डी नीत वाईएसआर कांग्रेस कथित तौर पर बीजेपी के नजदीक जाने की तैयारी कर रही है. टीडीपी के एक सांसद के मुताबिक पार्टी के लगभग सारे नेता एनडीए से संबंध तोड़ने के पक्ष में हैं लेकिन नायडू ने उन्हें (नेताओं को) मना कर दिया. उन्होंने यह संकेत भी दिया कि यह वक्त गठबंधन तोड़ने के लिए उपयुक्त नहीं है.
नायडू ने कल यहां बुलाई गई पार्टी की एक बैठक में अपनी पार्टी के सांसदों और वरिष्ठ नेताओं से कहा, ‘‘राजनीति में, हमेशा ही आने वाला कल होता है, कल के बाद परसों होता है.’’ वहीं, टीडीपी नेता एवं केंद्रीय मंत्री वाई सत्यनारायण चौधरी ने कहा कि आंध्र प्रदेश और केंद्र में बीजेपी के साथ इसका गठजोड़ बहुत जीवंत है. बैठक में शरीक हुए एक सांसद ने कहा, ‘‘राज्य के प्रति केंद्र के बर्ताव से मुख्यमंत्री पूरी तरह से निराश हैं, लेकिन संकट की घड़ी में उनकी राजनीतिक समझदारी दिख रही है.’’
इस बीच, आंध्र प्रदेश में टीडीपी को नापसंद करने वाले वाईएसआर कांग्रेस बीजेपी के नजदीक पहुंचने का इंतजार कर रही है. कहीं ना कहीं टीडीपी ने यह महसूस कर लिया है कि इस वक्त कोई सख्त रूख अपनाने से इस दक्षिणी राज्य के हितों को एक ऐसे वक्त में नुकसान पहुंचेगा, जब यह राजधानी नगर अमरावती, पोलावरम आदि जैसी बड़ी परियोजनाओं को साकार करने के लिए केंद्र पर बहुत ज्यादा निर्भर है.नायडू ने पार्टी की कल की बैठक में कहा कि टीडीपी एक अनुशासित पार्टी है और यह विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरी है. उन्होंने कहा कि यह शिवसेना जैसी पार्टी नहीं है. यह एक अनुशासित पार्टी है. टीडीपी प्रमुख ने पार्टी नेताओं से अनुशासन की लक्ष्मण रेखा का उल्लंघन नहीं करने को भी कहा. उन्होंने उनसे गरिमा बनाए रखने को कहा.
नायडू ने बैठक में कहा, ‘‘ओछी बातें ना करें. मैं जानता हूं कि आप लोग (दिल्ली में) दावा किया करते हैं कि मैं 2019 में एक बार फिर से ‘किंग मेकर’ बनूंगा. मैं यह सब नहीं चाहता. मेरी रूचि सिर्फ राज्य में है और मैं ‘किंग मेकर’ या कुछ और नहीं बनना चाहता.’’ इस बैठक में चौधरी, पार्टी के सांसद और अन्य नेता शरीक हुए थे. गौरतलब है कि लोकसभा में टीडीपी के 15 सांसद हैं.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/deepika-talks-about-same-releasing-date-of-film-dilwale-and-bajirao-mastani-418407.html
No comments:
Post a Comment