Sunday, 25 February 2018

कश्मीर: त्राल पुलिस स्टेशन पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, पुलिस कर्मी घायल


READ MORE

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में त्राल पुलिस स्टेशन पर आतंकियों ने ग्रेनेड बम फेंक दिया जिसकी वजह से एक पुलिस कर्मी घायल हो गया. बता दें मंगलवार को पुलवामा में आतंकियों ने वायुसेना स्‍टेशन पर गोलीबारी की थी. जिले के मालांगपोरा में आतंकियों ने वायुसेना स्‍टेशन के गार्ड पर फायरिंग की थी. सुरक्षाबलों ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई की. इसके बाद आतंकी भाग निकले.सुरक्षा बलों ने इलाके में बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. स्‍थानीय मीडिया के अनुसार, आतंकियों ने डिफेंस सिक्‍योरिटी कॉर्प्‍स की गाड़ी पर फायरिंग की. घटना के बाद राष्‍ट्रीय राइफल और सीआरपीएफ के जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली. डिफेंस सिक्‍योरिटी कॉर्प्‍स रक्षा मंत्रालय के केंद्रों को सुरक्षा मुहैया कराती है.


हाल के दिनों में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले तेज हुए हैं. पिछले दिनों आतंकियों ने जम्‍मू के सुजवान में सेना के बेस पर हमला किया था. इसमें छह जवान शहीद हुए थे. कुछ दिन बाद में ही आतंकियों ने श्रीनगर में सीआरपीएफ के कैंप पर हमले की कोशिश की थी.


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/40-of-adolescent-girls-not-attending-school-says-study-1259008.html

No comments:

Post a Comment