Sunday, 25 February 2018

AAP कंट्रोवर्सी: आरोपी विधायक की जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई शुरू


READ MORE

तीस हजारी कोर्ट में आम आदमी पार्टी के सचिम मामले में मारपीट के आरोपी विधायक प्रकाश जरवाल की याचिका पर सुनवाई चल रही है. कोर्ट ने प्रकाश जरवाल के वकील को फटकार लगाते हुए कहा कि सभी सीनियर अधिकारी मौजूद है पर पर सीनियर वकीन नदारद हैं. जूनियर वकील ने कोर्ट से 15 मिनट का समय मांगा है. कोर्ट में एडिशन डीसीपी हरिंदर सिंह भी मौजूद हैं.
क्या कहा बचाव पक्ष के वकील ने?
प्रकाश जरवार के वकील ने कोर्ट में कहा कि यह मामला 19-20 तारीख की रात का है. आरोपी विधायक पर जो धाराएं लगी हैं उनमें बेल मिल जाती है. केवल धारा 502 ऐसा है जिसमें बेल सात साल की सजा हो सकती है. बीस फरवरी को एक बजे बिना एमएलसी के एफआईआर दर्ज किया गया था. उसी दिन रात 9.30 पर प्रकाश जरवाल को बिना नोटिस दिए गिरफ्तार कर लिया गया था.क्या है मामला?बता दें दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने आरोप लगाया है कि कल मुख्यमंत्री के आवास पर एक बैठक के दौरान आप विधायक अमानतुल्ला खान, प्रकाश जरवाल और अन्य ने उन पर हमला किया. प्रकाश की शिकायतों के आधार पर दिल्ली पुलिस ने खान और अन्य के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कर ली है.

No comments:

Post a Comment